फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   korona

कोविड संक्रमण से मृत लोगों के आश्रितोें को मिलेगी सहायता

Thu, 11 Nov 2021 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
korona
कोविड संक्रमण से मृत लोगों के आश्रितोें को मिलेगी सहायता
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कार्यालय में दिए व जमा किए जा रहे फार्म
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोविड-19 संक्रमण से मृत लोगों के आश्रितों को पचास हजार रुपये आर्थिक सहायता देने की प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। इसके लिए आवेदन पत्र वितरण व जमा करने के लिए सेल का गठन किया गया है। यहीं से आवेदन पत्र वितरित करने का कार्य भी होगा। प्रमाण पत्रों की जांच के लिए कमेटी भी गठित कर दी गई।
कोरोना महामारी के दौरान जनपद में भी गंभीर हालात थे। पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों के मुताबिक, जिले में 221 लोगों की मौत हुई है। इन मृतकाें के आश्रितों को पचास हजार रुपये आर्थिक सहायता देने का निर्देश शासन ने दिया है। डीएम के निर्देश पर आवेदन पत्रों को जमा व फार्म वितरण के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में सेल गठित कर दिया गया है। प्राधिकरण के फील्ड कोआर्डिनेटर विजय प्रताप सिंह और आफिस असिस्टेंट विकास कुशवाहा को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं आवेदन पत्रों के साथ जमा प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए भी टीम गठित की गई है। इसमें एडीएम वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह, मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य, सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय, एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद तथा विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में रेडियोलाजिस्ट डॉ. टीएन झा को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

123 आवेदन पत्र किए गए वितरित
देवरिया। फार्म वितरण सोमवार से शुरू हो गया है। अब तक 123 लोगों ने आवेदन पत्र लिया है। इसमें से बारह लोगों ने फार्म भर कर जमा कर दिया है। आवेदन पत्र लेने के साथ ही प्राप्ति रसीद के प्रारूप पर क्रम संख्या, मृतक व उनके पिता, पति का नाम, पता, आश्रित का नाम, मृत्यु की तिथि, आवेदन पत्र प्राप्त करने की तिथि, संलग्नकों की संख्या, आवेदन पत्र प्राप्त करने वाले का कार्मिक का नाम, पदनाम अंकित करने के साथ ही हस्ताक्षर व मुहर लगा कर दिया जा रहा है। रजिस्टर पर ब्योरा दर्ज करने के साथ ही आवेदन पत्रों के फीडिंग का कार्य भी कर्मियों द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

55 कार्मिकों के आश्रितों को मिल चुकी है सहायता
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान कोरोना संक्रमण से मृत 55 कार्मिकों के आश्रितों को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता के रूप में 16.50 करोड़ रुपये दिया गया है। इसमें जिला समाज कल्याण अधिकारी स्व. रामपाल यादव व बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के बाल विकास परियोजना अधिकारी स्व. रामसिंह राही के आश्रित भी शामिल हैं।

कोविड संक्रमण से मृत लोगों के आश्रितों को पचास हजार रुपये सहायता दिए जाने को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कार्यालय से आवेदन पत्र वितरण और जमा करने का कार्य किया जा रहा है। यही आवेदन पत्रों की फीडिंग भी हो रही है। शीघ्र कमेटी द्वारा सत्यापन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा, ताकि सरकार की योजना का लाभ मृतक के आश्रितों को मिल सके।
नागेंद्र कुमार सिंह
एडीएम वित्त एवं राजस्व व नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed