फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   korona

कोरोना से मृत युवक की मां, बहन और बेटी समेत छह मिले संक्रमित, एक की मौत

Sun, 28 Jun 2020 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
korona
कोरोना से मृत युवक की मां, बहन और बेटी समेत छह मिले संक्रमित, एक की मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोरोना से मृत युवक की मां, बहन और बेटी समेत चार लोग रविवार को जिले में संक्रमित मिले। तीनों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। इसमें से एक युवक की लखनऊ में उपचार के दौरान मौत हो गई।
खुखुन्दू दक्षिण टोला निवासी 38 वर्षीय युवक करीब बीस दिन पूर्व मुंबई से आया। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर देवरिया कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया। तबीयत बिगड़ने पर गोरखपुुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। एक सप्ताह पूर्व युवक की मौत हो गई। जांच में युवक की मां, बहन और बेटी की जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पत्नी की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। तीनों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बगड़ा गांव निवासी 28 वर्षीय युवक ने लखनऊ के एक निजी पैथालॉजी में जांच कराई थी। लखनऊ में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। वहीं पथरदेवा और एक न्यू कॉलोनी निवासी एक शख्स संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में अब तक मिले संक्रमितों की संख्या 213 हो गई है। इसमें पांच लोगों की मौत हो चुकी है। 151 लोगों इलाज के बाद ठीक होकर घर चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed