फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   kit given to taeiquandoe players

Deoria News: ताइक्वांडो खिलाड़ियों को मिली किट, बेहतर प्रदर्शन का किया वादा

Wed, 19 Jun 2024 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 19 Jun 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
kit given to taeiquandoe players
स्पोटर्स स्टेडियम में ताइक्वान्डों ​खिलाडियो किट मिलने पर जताई खुशी।संवाद
स्पोर्ट्स स्टेडियम में बहरीन नेशनल क्रिकेट टीम के प्रशिक्षक ने उपलब्ध कराई किट
विज्ञापन


...फोटो समाचार
देवरिया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में ताइक्वांडो खिलाड़ियों को बहरीन नेशनल टीम के क्रिकेट प्रशिक्षक व आईसीसी एडवाइजर और ताइक्वांडो के ब्लैक बेल्ट शहर की न्यू काॅलोनी निवासी प्रचुर शुक्ला ने खिलाड़ियों को ताइक्वांडो सेंसर सॉक्स प्रदान किया। साथ ही उन्होंने भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर तैयारी कर प्रतिभाग करने के लिए कहा। खिलाड़ियों ने भी उनसे अच्छा प्रदर्शन कर जिले व प्रदेश का नाम करने का वादा किया।
विगत माह उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय की ओर से ताइक्वांडो सेंसर सेट देवरिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों को उपलब्ध कराया गया था। एक सेट सेंसर सॉक्स होने के वजह से प्रशिक्षण में बाधा उत्पन्न हो रही थी। स्पोर्ट्स स्टेडियम में ताइक्वांडो के प्रशिक्षक गिरीश सिंह ने प्रचुर शुक्ला से इसकी मांग की तो उन्होंने इसे उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था। यह खेल सामग्री इंडिया में उपलब्ध नहीं होती है। उन्होंने इसे कोरिया से मंगाकर खिलाड़ियों को उपलब्ध कराया। मंगलवार को खेल किट प्रदान करने के बाद प्रचुर शुक्ला ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि देवरिया के खिलाड़ी काफी अच्छे स्तर पर अपना प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्हें किसी भी प्रकार की सामग्री की कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर देवरिया क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष नागेंद्र त्रिपाठी, क्रिकेट छात्रावास के प्रशिक्षक अवधेश यादव, बहरीन इंटरनेशनल टीम के खिलाड़ी शशांक शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed