{"_id":"657f3e1459a40b8a80015c1c","slug":"kisan-sabha-meeting-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-15257-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गन्ना तौल पर्ची पर दर नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गन्ना तौल पर्ची पर दर नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
Sun, 17 Dec 2023 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 17 Dec 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
चीनी मिली पर गन्ना लेकर आने वाले किसानों के बैलों के रहने का इंतजाम नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। ब्लॉक के छोटका गांव में रविवार को किसान सभा की बैठक हुई। इसमें किसान सभा की सदस्यता के लिए चल रहे दूसरे चरण को 24 जनवरी तक पूरा करने और किसानों की समस्याओं के लिए संघर्ष करने का निर्णय लिया गया। गन्ना पर्ची पर दर नहीं होने पर किसानों ने नाराजगी जाहिर की।
वक्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों व कार्यों की कड़ी आलोचना की। कहा कि प्रतापपुर चीनी मिल की ओर से पिछले सत्र का बकाया गन्ना मूल्य अब तक भुगतान नहीं किया गया। तौल गन्ना पर्ची पर मिल प्रशासन की ओर से दर नहीं लिखी जा रही है।
कहा कि प्रतापपुर चीनी मिल में चल रहे पेराई सत्र के दौरान गन्ना लेकर आने वाले किसानों तथा उनके बैलों के रहने के लिए इंतजाम नहीं हैं। सर्वसम्मति से इन समस्याओं के निदान के लिए आंदोलन करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
बैठक में जयप्रकाश यादव, नथुनी सिंह कुशवाहा, पौहारी कुशवाहा, बृजानंद यादव, गंगा यादव, हैदर अली, किताब यादव, सुदर्शन प्रसाद, राजेश यादव आदि मौजूद रञे।