फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   kidneep

युवक का दिनदहाड़े अपहरण, पुलिस कह रही मारपीट

Fri, 19 Nov 2021 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
kidneep
मां ने घटना की दी तहरीर, अपहरण से पुलिस ने किया इनकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। देवरिया -कसया मार्ग पर दिनदहाड़े चार पहिया सवार बदमाशों ने घर जा रहे युवक अपहरण कर लिया। युवक पुरुषोत्तमपुर मंदिर से पैदल घर जा रहा था। मां ने थाने में तहरीर देकर बेटे को खोजने की गुहार लगाई। हालांकि पुलिस मारपीट का मामला बता अपहरण की बात से इनकार कर रही है। शाम को पुलिस ने युवक को खोज निकाला। इसको लेकर पूरे दिन परिवार दहशत में रहा।

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव निवासी अजीत कुमार यादव (23) पुत्र श्रीराम यादव शुक्रवार की दोपहर पुरुषोत्तमपुर मंदिर से पैदल घर जा रहा था। अभी वह बैकुंठपुर और गौरा चौराहे के बीच पहुंचा था कि एक चार पहिया वाहन पर सवार छह लोग पहुंचे। वाहन के पीछे दो बाइक पर चार अन्य लोग भी थे। आरोप है कि बदमाशों ने अजीत को सड़क पर घेर लिया और पिटाई करने लगे। तभी वहां से जा रहे एक अन्य युवक ने शोर मचाना शुरू कर दिया। यह देख बदमाशों ने पिटाई रोक अजीज को लेकर देवरिया की ओर निकल लिए। युवक ने यह जानकारी अजीत के परिजनों को दी। घर पर मां इंदु देवी और बहन बबली दहाड़े मारकर रोने लगे। घंटे भर बाद दोनों रामपुर कारखाना थाने पहुंचे और युवक के अपहरण की तहरीर दी। प्रभारी थानेदार मानसिंह घटना की छानबीन में जुट गए। देर शाम पुलिस ने युवक को खोज लिया। प्रभारी थानाध्यक्ष ने कहा कि मारपीट का मामला है। युवक को खोज कर लिया गया है। छानबीन के बाद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed