फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   khurshid ahmed will get president award

शिक्षा की जगाकर अलख, छू लिया राष्ट्रीय फलक

Sat, 27 Aug 2022 12:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
khurshid ahmed will get president award
सामुहिक कक्षा शिक्षण के दौरान खुर्शीद अहमद - फोटो : DEORIA
शिक्षा की जगाकर अलख, छू लिया राष्ट्रीय फलक
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार के लिए चुने गए खुर्शीद अहमद बेसिक शिक्षा में 12 वर्षों से दे रहे हैं योगदान
चार सितंबर को पीएम मोदी के साथ रात्रि भोज में होंगे शामिल, सुबह राष्ट्रपति के हाथों मिलेगा सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया/रुद्रपुर। देवरिया जिले के विज्ञान शिक्षक खुर्शीद अहमद ने नवाचार से शिक्षा की अलख जगाकर राष्ट्रीय फलक को छू लिया है। पांच सितंबर शिक्षक दिवस पर दिल्ली के विज्ञान भवन में खुर्शीद अहमद को राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू के हाथ से अध्यापकों का सबसे बड़ा पुरस्कार राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार से नवाजा जाएगा। इससे पहले चार सितंबर को देश भर से चयनित 47 शिक्षक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रात्रि भोज में शामिल होंगे।
जिले के देसही देवरिया ब्लॉक के संविलियन स्कूल सहवा के विज्ञान शिक्षक खुर्शीद की शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने उन्हें शिक्षकों का प्रेरणास्रोत बना दिया है। उनका कहना है कि शिक्षक का कार्य राष्ट्र निर्माण में योगदान देना होता है। निष्ठा के साथ शिक्षण कार्य में लगा हूं। पुरस्कार मेरे राष्ट्र निर्माण के मिशन में उत्प्रेरक का काम करेगा। शुक्रवार को जब वह स्कूल पहुंचे तो सहकर्मी और बच्चे बेहद खुश थे। सभी ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार के लिए देश भर के 47 शिक्षकों की सूची में यूपी से अकेले खुर्शीद अहमद का नाम शामिल है। इस सम्मान के पीछे खुर्शीद की 12 वर्ष 10 माह की तपस्या है। बेसिक शिक्षा विभाग में खुर्शीद की पहली तैनाती शिक्षामित्र के रूप में हुई थी। वह साल 2013 में सीधी भर्ती से सहायक अध्यापक बने। साल 2015 में गणित-विज्ञान की सीधी भर्ती से चयनित होकर विज्ञान शिक्षक के तौर पर तीसरी तैनाती पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने कार्यकाल में शिक्षक के तौर पर नवीन प्रयोगों के लिए जाने जाने वाले खुर्शीद राज्य शिक्षक पुरस्कार से लेकर करीब तीन दर्जन पुरस्कार हासिल कर चुके हैं। उनके स्कूल का परिसर और विद्यार्थियों में अधिगम की संप्राप्ति उनके काबिल शिक्षक होने का प्रमाण दे रही है। प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित तमाम प्रतियोगिताओं में सहवा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर कई पुरस्कार जीते हैं।

कोट
खुर्शीद बेसिक शिक्षा विभाग के गौरव हैं। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार जीतकर देश में देवरिया जिले और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनके योगदान से शिक्षा विभाग गर्व की अनुभूति कर रहा है।
-हरिश्चंद्र नाथ, बीएसए
खुर्शीद की उपलब्धियां
1-उत्तर प्रदेश राज्य अध्यापक पुरस्कार-2019
2-एससीईआरटी यूपी से विशिष्ट प्रतिभा सम्मान-2019
3-बेसिक शिक्षा परिषद यूपी सम्मान-2019
4- कला क्रॉफ्ट और पपेट्री पुरस्कार
5- लगातार चार बार आदर्श पाठ योजना पुरस्कार
6- लगातार तीन बार कहानी सुनाओ प्रतियोगिता पुरस्कार
7- नाट्य प्रतियोगिता पुरस्कार-2020
8- यूपी बेसिक शिक्षा परिषद से उत्कृष्ट विद्यालय पुरस्कार
9- राष्ट्रीय चुनाव आयोग से चुनावी कार्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कृत
10-वर्ष 2022 में राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित
(इसके अलावा शिक्षा में नवाचार सहित तमाम शैक्षणिक गतिविधियों के लिए मंडल और जिला स्तरीय दो दर्जन पुरस्कारों से नवाजे जा चुके हैं।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed