फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Kanwariyas danced all night on devotional songs on the last Monday of Sawan.

Deoria News: सावन के अंतिम सोमवार पर भक्ति गीतों पर रात भर झूमे कांवड़िए

Tue, 20 Aug 2024 12:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Kanwariyas danced all night on devotional songs on the last Monday of Sawan.
- भागलपुर सरयू घाट के मेला मैदान में शिव भक्ति गीतों का हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भागलपुर। सावन माह के अंतिम सोमवार को भगवान शिव के अभिषेक एवं पूजा अर्चना को लेकर रविवार रात कांवड़ मेले में भक्ति गीतों का आयोजन किया गया। कलाकारों ने गीत प्रस्तुत कर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। सरयू तट पर स्थित काली चरण घाट के मेला मैदान में हर साल की तरह इस साल भी कांवड़ मेले में भक्ति गीतों का आयोजन हुआ।

मुख्य अतिथि प्रधान पति बृजभूषण यादव ने कार्यक्रम की शुरुआत की। आयोजक जगत जायसवाल ने सभी भोजपुरी कलाकारों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया। कलाकारों के शिव की स्तुति गीतों पर रातभर कांवड़िए झूमते रहे। रविवार शाम से ही दूर-दूर से कांवड़िए ट्रैक्टर, पिकअप गाड़ी पर डीजे साउंड की धुन पर भक्ति गीतों पर झूमते थिरकते जयकारा लगाते पहुंचे। भक्तों ने रात्रि विश्राम किया और भक्ति गीतों का आनंद लिया। रात एक बजे के बाद सरयू में स्नान ध्यान कर भोर में 4 बजे के बाद शिव मंदिर बाबा दीर्घेश्वर नाथ मझौली राज और बाबा हंसनाथ सोहगरा आदि शिव पार्वती मंदिरों में जल चढ़ाने के लिए प्रस्थान किया।
विज्ञापन

इस दौरान शिव शंकर जायसवाल, प्रमोद परदेशी, पवन जायसवाल, गोलू साहनी, छोटे यादव, रामएकबाल, विद्यासागर सिंह, सोनू पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed