{"_id":"5711330a4f1c1b1e114a6d8f","slug":"kalraj-in-city-gave-job-assurance-to-survivour","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़िताें को आर्थिक मदद, नौकरी का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़िताें को आर्थिक मदद, नौकरी का आश्वासन
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Fri, 15 Apr 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
रामपुर कारखाना के मथुराछापर गांव के अग्निपीडि़तों को केंद्रीय मंत्री ने राहत सामग्री दी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र शुक्रवार को फुलवरिया करन गांव पहुंचे। यहां विवाद में मारे गए दो भाइयों के परिवारवालों से मिलकर ढाढ़स बंधाया। मुख्यमंत्री से मिलकर आर्थिक मदद और नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया।
उन्होंने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कराने की बात भी कहा। कोतवाली के फुलवरिया करन गांव के अनिल कुमार तिवारी भटनी ब्लॉक के बांसघाटी प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक पद पर तैनात थे। 10 अप्रैल की रात को वह कंबाइन से गेहूं की फसल कटवा रहे थे।
पड़ोसी छोटू प्रसाद के कंबाइन मशीन अपने खेत में ले जाने की जिद पर विवाद हो गया था। गुस्साया छोटू घर गया और कई अन्य लोगों को लेकर खेत में पहुंच गया। इन लोगों ने अनिल के गर्दन, पेट में तलवार से वार कर दिया।
विज्ञापन
यह देखकर छोटा भाई चंद्रमोहन बचाने गया तो तलवार से हमलाकर उसे भी मौत के घाट उतार दिया गया। जानकारी होने पर केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र शुक्रवार को दिन के 11.15 बजे पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। यहां वह परिवार की महिलाओं से अकेले में बात किया।
उन्होंने घटना की निंदा करते हुए कहा कि दोषियों को कठोर सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद और नौकरी दिलवाने का प्रयास करेंगे। इसके लिए वह मुख्यमंत्री से बात करेंगे।
इस दौरान पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी, सदर विधायक जन्मेजय सिंह, जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, अजय उपाध्याय, देहात मंडल के अध्यक्ष अभिषेक राय समेत तमाम लोग मौजूद रहे। इसके बाद वह जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक निर्देश दिया। यहां से वह रामपुर कारखाना के मथुराछापर गांव में जाकर अग्निपीड़ितों से मिले।
यहां केंद्रीय मंत्री ने 160 लोगों को इंदिरा आवास दिलाने की बात कहा। उन्होंने अपने साथ लाए लूंगी, साड़ी, ब्रेड, चिउड़ा और गमछा का वितरण लोगों के बीच कराया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार से इंदिरा आवास, इंडिया मार्क टू हैंडपंप, गैस कनेक्शन और बर्तन दिलवाने का कार्य करेंगे।
यह दैवीय आपदा दुखदायी है। इसकी भरपाई कर पाना संभव नहीं है। मुख्यमंत्री से बात कर यहां के लोगों को लोहिया आवास और राज्य सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाओं को दिलाने का प्रयास करूंगा।
यहां शिव मंदिर पर चौपाल लगाकर लोगों की एक-एक करके बात सुनी। मुन्नर प्रसाद ने 15 हजार रुपये का जला नोट केंद्रीय मंत्री को दिखाया। इस दौरान विजय कुमार दुबे, पूर्व विधायक रवींद्र प्रताप मल्ल, प्रमोद सिंह, कमलेश शुक्ला, राजीव मिश्र, दीपक जायसवाल, राजेंद्र, वीरेंद्र पांडेय, मनोज, पंकज आदि मौजूद रहे।