{"_id":"68755434bf8d50c91f01992c","slug":"kahasuni-during-paimaish-one-side-fired-stones-while-the-other-fired-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-158287-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पैमाइश के दौरान कहासुनी, एक पक्ष ने पथराव तो दूसरे ने की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पैमाइश के दौरान कहासुनी, एक पक्ष ने पथराव तो दूसरे ने की फायरिंग
Tue, 15 Jul 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर कस्बे में जमीन की पैमाइश के दौरान रविवार को दो पक्षों में कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद तहसीलदार बरहज व पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को शांत कराते हुए पैमाइश कराई। इसके बाद दोनों पक्ष अपने-अपने घर चले गए।
देर शाम एक पक्ष के समर्थन में आए पांच लोगों ने दूसरे पक्ष के घर पर ईंट-पत्थर चला दिए। इसी बीच फायरिंग हो गई। पथराव करने वाले लोगों ने फायरिंग का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने दूसरे पक्ष के चंदन व नंदन पर केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई।
जानकारी के अनुसार, भागलपुर निवासी चंदन मिश्र व नंदन मिश्र का पांच बीघा का प्लाट भागलपुर कस्बे से दौ मीटर की दूरी पर है। इनके चाचा त्रियुगी नारायण मिश्र ने भी प्लाट में अपना हिस्सा होने का दावा किया है। रविवार को एसडीएम बरहज विपिन कुमार द्विवेदी के निर्देश पर तहसीलदार बरहज रविंद्र मौर्य पुलिस फोेर्स के साथ पैमाइस कराने पहुंचे थे। शांतिपूर्ण तरीके से पैमाइश चल रही थी। आरोप है कि इसी बीच त्रियुगी नारायण मिश्र के पक्ष की तरफ से गांव के ही राणा तिवारी, गुड्डू मिश्रा, आदित्य मिश्र, प्रकाश तिवारी व सौरभ तिवारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
पैमाइश के दौरान चंदन मिश्रा से कहासुनी हो गई। मारपीट और धक्का-मुक्की देख पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को अलग करवाया और पैमाइश करवा कर घर भेजवा दिया। घर पहुंचने पर चंदन मिश्र के घर पर त्रियुगी नारायण मिश्र के पक्ष की तरफ से गांव के ही राणा तिवारी, गुड्डू मिश्रा, आदित्य मिश्र, प्रकाश तिवारी व सौरभ तिवारी ने ईंट-पत्थर चलाए।