Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Juti police search for Pradhan's husband and son

Deoria News: बाइक रैली निकाल कर्मचारियों ने भरी पुरानी पेंशन के लिए हुंकार

Sat, 02 Aug 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 02 Aug 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Juti police search for Pradhan's husband and son
अटेवा पेंशन बचाओ ने पुरानी पेंशन को लेकर निकाली बाइक रैली
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। अटेवा पेंशन बचाओ मंच ने एनपीएस व यूपीएस के विरोध में शुक्रवार को बाइक रैली निकाली। इसमें सौ से अधिक बाइक सवार शिक्षक व कर्मचारी शामिल हुए। इन लोगों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। साथ ही निजीकरण के विरोध में नारे लगाए।
शाम को रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स से डीएम कार्यालय तक रैली निकाली गई। रैली में पेंशनविहीन शिक्षक, शिक्षिका और कर्मचारियों प्रतिभाग किया। सभी एनपीएस, यूपीएस गो बैक, पुरानी पेंशन बहाल करो के नारे लगाते रहे।
विज्ञापन

शिक्षकों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर मांगों का ज्ञापन डीएम के प्रतिनिधि को दिया। जिलाध्यक्ष जय प्रकाश कुशवाहा ने कहा कि सरकार हम सभी शिक्षक कर्मचारियो की पुरानी पेंशन छीनकर कर्मचारियों के साथ धोखा किया है। सरकार जबरदस्ती एनपीएस व यूपीएस थोप रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह शिक्षक, कर्मचारियों के हित में नही है। बस एक छलावा व धोखा है। अटेवा सभी शिक्षको एवं कर्मचारियों के लिए सिर्फ और सिर्फ पुरानी पेंशन की मांग करता है। जब तक पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल नहीं हो जाती तब तक अटेवा का आंदोलन अनवरत चलता रहेगा। मण्डलीय संगठन मंत्री मदन सिंह पटेल ने कहा कि अटेवा सबसे पहले अर्द्ध सैनिक बलों के लिए पुरानी पेंशन की मांग करती है। इसमें कार्यरत लोग विपरीत परिस्थतियों में काम करते हैं। इनके पास सामाजिक सुरक्षा के नाम कुछ भी नहीं है। पुरानी पेंशन व्यवस्था एक सामाजिक सुरक्षा का विषय है। उन्होंने कहाकि सरकार लगातार संस्थाओ का निजीकरण कर रही है।

यह देश हित में नहीं है। हमें सिर्फ पुरानी पेंशन ही चाहिए। इस अवसर पर अवधेश प्रसाद, संदीप कुमार, देवेन्द्र सिंह, जितेन्द्र यादव, जयशिव प्रताप चंद, सुरेश सिंह, अनुज पासवान, उमेश यादव, शैलेन्द्र कुमार सैनी, अनिल यादव, जय प्रकाश यादव, राकेश, अशोक, प्रमोद कुमार. कमलेश कुमार, मुन्ना कुमार,संजय यादव, अखिलेश कुशवाहा, नीरज कुमार श्रीवास्तव, रुद्र नारायण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed