फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Juti police lifts curtain on youth's death

Deoria News: युवक की मौत से पर्दा उठाने में जुटी पुलिस

Wed, 01 Jul 2026 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 01 Jul 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Juti police lifts curtain on youth's death
मईल। स्थानीय चौराहे पर बंद पेट्रोल पंप के पीछे पानी भरे गड्ढे में संधिग्ध हालात में मिले युवक के शव के मामले में पुलिस दूसरे दिन बुधवार को भी जांच में जुटी रही। घटना के हर पहलू की पड़ताल के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। कुछ मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल (सीडीआर) भी निकलवाई गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को मईल चौराहे के पास बंद पेट्रोल पंप के पीछे नाबदान के पानी से भरे गड्ढे में मईल निवासी महावीर कुशवाहा (32) का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी सुनील कुमार सिंह, सीओ बरहज राजेश चतुर्वेदी, एसओजी प्रभारी गोपाल राजभर तथा मईल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों के बीच युवक के गले पर फंदे जैसे निशान और शरीर पर चोट के निशान को लेकर चर्चा होती रही। इन्हीं बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। थानाध्यक्ष विकास नाथ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत पानी में डूबने से होना सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, युवक घर से घटनास्थल तक कैसे पहुंचा और उसके शरीर पर चोट के निशान कैसे आए, इसकी जांच जारी है। उन्होंने बताया कि महावीर की पत्नी के अनुसार, युवक सोमवार की रात नशे की हालत में था और खेत में सोने की बात कहकर निकला था। मामले की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज के साथ-साथ कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबरों की सीडीआर भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed