फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   No need to wander, find jobs on the portal of employment department

भटकने की जरूरत नहीं, सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर ढूंढे नौकरी

Tue, 27 Jul 2021 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
No need to wander, find jobs on the portal of employment department
भटकने की जरूरत नहीं, सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर ढूंढे नौकरी
विज्ञापन

लगा है ऑनलाइन मेला, जॉब ऑफर कर रहीं सौ से अधिक कंपनियां
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। अगर आप बेरोजगार हैं, कोरोना संकट के चलते जॉब तलाशने महानगरों की ओर नहीं निकल पा रहे तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर हर तरह के लोगों के लिए रोजगार उपलब्ध है। सौ से अधिक नामी कंपनियां ऑनलाइन मेले में पोर्टल पर जॉब ऑफर कर रही हैं। यहां अपना पंजीकरण कर दक्षता के अनुकूल रोजगार तलाश सकते हैं।
कोरोना महामारी के कारण महानगरों को जाने वाली ट्रेनों की संख्या पहले के मुकाबले कम हो गई हैं। रिजर्वेशन पाने में लोगों को लंबे समय इंतजार करना पड़ रहा है। संक्रमण के चलते घर लौट चुके कामगारों को रोजगार तलाशने में परेशानी हो रही है। उन्हें अंदेशा है कि जहां वह काम करते थे वहां दोबारा जाने पर काम नहीं मिला तो फिर किन साधनों से दूसरे महानगरों में रोजगार तलाशने जाएंगे। ऐसे युवाओं के लिए सेवायोजन विभाग मददगार साबित हो रहा है। ऑनलाइन मेले में चयन हो रहे युवाओं को हाल ही में विभाग ने निजी बस से कंपनियों में भिजवाया है।
विज्ञापन

इनसेट
ऐसे करें पंजीकरण
http://sewayojan.up.nic.in/ पर जाएं। इसमें पंजीकरण, आउटसोर्सिंग, प्राइवेट जॉब, गवर्नमेंट जॉब व प्रदेश में चल रहे रोजगार मेला आदि के लिंक मिलेंगे। आवश्यकता अनुसार लिंक का चयन कर आप अपना पंजीकरण या मनपसंद रोजगार की तलाश कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
इनसेट
ऐसे हो रहा चयन
सेवायोजन विभाग के पोर्टल में पंजीकृत हो चुके युवा ऑनलाइन रोजगार मेला में भाग ले रहे हैं। मोबाइल कॉल के जरिए साक्षात्कार किया जा रहा है। जिले में चयनित युवाओं की सूची कंपनियों की ओर से सेवायोजन कार्यालय को भेजी जा रही है। विभाग युवाओं को रिजर्व बस से गंतव्य तक भेज रहा है।

- 36154 बेरोजगार पंजीकृत हैं।
- 266 को अप्रैल से अब तक मिला रोजगार।
कामगारों के लिए रोजगार की कमी नहीं है। पोर्टल पर कई कंपनियों ने डिमांड की है। बेरोजगार लोग ऑनलाइन रोजगार मेला के माध्यम से रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। विभागीय पोर्टल पर सरकारी विभागों से लेकर प्राइवेट कंपनियों में रोजगार के अवसर हैं।
- वकील अहमद अंसारी, जिला सेवायोजन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed