फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   jila panchayat meeting

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक

Sat, 22 Feb 2020 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
jila panchayat meeting
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक को जिलाधिकारी ने संबोधित किया। - फोटो : DEORIA
बोर्ड उखाड़ने की बात पर विधायक बोले नहीं चलेगी दादागिरी
विज्ञापन

-कांग्रेस जिलाध्यक्ष और भाजपा विधायक में हुई कहासुनी , डीएम ने किया हस्तक्षेप
-गहमा-गहमी के बीच जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 51.99 करोड़ के प्रस्ताव पर लगी मुहर
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं भाजपा विधायक सुरेश तिवारी के बीच कहासुनी के बाद माहौल गरम हो गया। डीएम ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। उधर 51 करोड़ 99 लाख 44 हजार का बजट पर सदस्यों ने अपनी मुहर लगा दी।
बोर्ड बैठक शुरू होते ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि जिला योजना से जो काम हम लोगों के इलाके में होता है। उस पर सांसद और विधायक का नाम लिखा जाता है। इसमें बदलाव नहीं हुआ तो बोर्ड को तोड़ दिया जाएगा। डीएम अभी कुछ जवाब देते कि बरहज विधायक सुरेश तिवारी माइक थाम लिए और बोले कि चलिए हमारे इलाके में बोर्ड तोड़िए बताते हैं। धर्मेंद्र सिंह बोले कि हमारे इलाके में बोर्ड लगाइए तोड़ देगें। विधायक ने कहा कि कान खोलकर सुन लिजिए दादागिरी नहीं चलेगी। डीएम अमित किशोर ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष को शांत कराया और कार्यवाई को आगे बढ़ाने की बात कहीं। इसको लेकर कुछ देर तक बोर्ड की बैठक में माहौल काफी गरम रहा। धर्मेंद्र सिंह का समर्थन अधिकतर जिला पंचायत सदस्यों ने किया। आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 519944000 का बजट पास हुआ। बैठक में जिला पंचायत सदस्यों ने विभिन्न योजनाओं से बनी क्षेत्रीय सड़कें जर्जर होने का मामला उठाया। पीडब्लूडी और आरईएस के एक्सईएन ने सड़कों के मरम्मत के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने की बात कहीं।
विज्ञापन

इस दौरान सदर विधायक जन्मेजय सिंह, कमलेश शुक्ला, सीडीओ शिवशरणप्पा जीएन, जिला पंचायत अपर उमेश चंद पटेल, ओमप्रकाश तिवारी, रमानंद, श्रीकृष्ण त्रिपाठी, अरूण यादव, अरविंद सिंह, अखंड प्रताप सिंह, कृपाशंकर उपाध्याय, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
देवरिया क्लब के पास बनेगा आईबी कार्यालय
देवरिया। देवरिया क्लब की जमींन जिला पंचायत की है। इसके सामने वाली जमीन। इंटेलीजेंस ब्यूरो को दी जाएगी। नियमानुसार इसका शुल्क भी लिया जाएगा। सदस्यों ने इस पर विरोध जताया। लेकिन डीएम के समझाने के बाद सभी ने हामी भरी। इसके अलावा आवास विकास को देवरिया क्लब को दिया जाएगा जो खुद के खर्चे से सुंदरीकरण कराएगा और मैरेज हाल का निर्माण कराया जाएगा। उचित दर पर जिला पंचायत प्रशासन की देख रेख में इसकी बुकिंग की जाएगी। इससे जिला पंचायत की आय बढ़ेगी।
इनसेट
बोर्ड की बैठक में उठने वाले मुद्दो पर नहीं होती सुनवाई
देवरिया। जिला पंचायत सदस्य रामप्रकाश यादव ने कहा कि बोर्ड की बैठक में रखी जाने वाली समस्याओं पर सुनवाई नहीं होती है। दोगारी बंधा रामजानकी मार्ग से जुड़ा है। इसके किनारे 20 से अधिक गांव है। गंडक नदी कटान करती हुई बंधे के करीब पहुंच गई है। लेकिन बंधे पर पिच नहीं कराया जा सका है। जिसके कारण गांवों का अस्तित्व संकट में है। इसके अलावा रामनगर गांव में 60 लाख की लागत से बनी पानी की टंकी वर्षों बाद चालू नहीं हो सकी है। इसे चालू कराया जाए ताकि गांव वालों को पीने का पानी मिल सके। सदस्य संतोष यादव ने कहा कि क्रिकेट खिलाड़ी उमेश यादव का गांव पोखरभिंडा जाने वाली सड़क पर चलना मुश्किल है। इसकी मरम्मत कराई जाए। रुद्रपुर इलाके के सदस्य सिकंदर यादव ने कहा कि तिघरा-मराछी बंधे पर पीडब्लूडी पिच करा रहा है। बंधे के किनारे बसे गांव वालों के लिए ढाला और सड़क के किनारे पटरी का निर्माण कराया जाए। इसके अलावा इलाके के सरकारी अस्पतालों पर डॉक्टरों की तैनाती की जाए।
इनसेट
देवरिया। मनरेगा से काम कराएं जाने का मामला सदस्यों ने उठाया। डीएम ने कहा कि सदस्यों का एक-एक प्रस्ताव लिया जाएगा। इसके अलावा शुलभ शौचालय का भी इनके प्रस्ताव पर निर्माण कराया जाएगा। जिला योजना की बैठक में भी इनके प्रस्ताव पर कार्य किया जाएगा।

इनसेट
जिला पंचायत की जमीनों पर कब्जा का उठा मामला
देवरिया। जिला पंचायत की जमीन पर इंदूपुर, करौंदी, बैकुंठपुर, पैकौली समेत कई जगह जमीन पर कब्जा होने का मामला सदस्यों ने उठाया। डीएम ने इसकी रिपोर्ट बनाकर जमीन को खाली कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed