फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   jholachhap did wrong treatment, the child died

झोलाछाप ने किया गलत इलाज, बालक की मौत

Wed, 31 Aug 2022 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
jholachhap did wrong treatment, the child died
झोलाछाप ने किया गलत इलाज, बालक की मौत
विज्ञापन

भागलपुर। थाना क्षेत्र में झोलाछाप के इलाज के चक्कर में मंगलवार की शाम को तकिया धरहरा गांव निवासी एक बालक की हालत नाजुक हो गई। परिजनों ने बालक को भागलपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने बालक को मृत घोषित कर दिया।
लार थाना क्षेत्र के तकिया धरहरा गांव में मामा के घर रह कर पढ़ाई करने वाले प्रिंस कुमार (10) पुत्र धनंजय प्रसाद के कान में घाव हो गया था। उसकी नानी उसे मंगलवार शाम गांव के चौराहे पर स्थित झोलाछाप के यहां ले गईं। झोलाछाप ने बालक को इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगते ही बालक की हालत बिगड़ने लगी। हालत गंभीर देख परिजन अन्य लोगों के सहयोग से भागलपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्रभारी चिकित्सक रंजीत कुशवाहा ने बालक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उधर, झोलाछाप मौके से फरार हो गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर के प्रभारी डॉ रंजीत कुशवाहा ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही बालक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed