{"_id":"56f969b04f1c1bfa02f0039e","slug":"jewelers-were-on-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वेलर सड़क पर निकले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वेलर सड़क पर निकले
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Mon, 28 Mar 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सराफा कारोबारियों ने सडक जाम कर विरोध जताया।
देवरिया में सराफा कारोबारी सोमवार को एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सड़क पर उतर आए। इसके चलते मालवीय रोड पर एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। कारोबारियों का कहना था कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बयानबाजी कर रहे हैं। जनहित के मुद्दों से भाजपा का सरोकार नहीं है।
शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज स्थित धरनास्थल पर सोमवार को भी धरना शुरू हुआ। दोपहर दो बजे तक धरना में कारोबारियों ने केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। इसके बाद दोपहर दो बजे विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। साथ ही ओवरब्रिज के सामने की सड़क पर आवागमन बाधित कर दिया। इसके चलते एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा।
जाम के चलते राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दूसरे रास्तों का लोगों ने इस्तेमाल कर अपने मंजिल तक पहुुंचें। कारोबारियों ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार चुनावी वादे को पूरा नहीं कर सकी है। इसके चलते स्वर्ण कारोबारियों में नाराजगी है। स्वर्णकारों के आंदोलन को एक महीना पूरा हो जाएगा, लेकिन सरकार और उसके नुमाइंदे आंदोलन की समाप्ति के लिए कोई पहल नहीं कर रहे हैं। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन में शंखपाल सराफ, नीरज वर्मा, वासुदेव वर्मा, अजय वर्मा, व्यास यादव, हृदयनारायण, ऋषिकेश, राजेश , कैलाश, संतोष आदि शामिल रहे।