फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   janch team trabeculered

Deoria News: निजी अस्पताल में डॉक्टर, कर्मचारियों ने जांच टीम को बंधक बनाया

Sat, 25 Feb 2023 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 25 Feb 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
janch team trabeculered
सलेमपुर ब्लॉक के चांदपार के इस घर मे बनाया गया था बंधक
ब्लॉक के चांदपार चौराहे पर अवैध रूप से संचालित हो रहा था अस्पताल, मरीज को सीएचसी में कराया गया शिफ्ट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। अवैध रूप से घर में संचालित हो रहे अस्पताल की जांच करने पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की टीम को अस्पताल के फर्जी डॉक्टर व कर्मचारियों ने बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस की सक्रियता से टीम को बाहर निकाला गया। उसके बाद टीम ने अवैध अस्पताल सील कर दिया।
ब्लॉक के चांदपार चौराहे पर एक दुकान में फर्जी तरीके से अस्पताल चलाए जाने की शिकायत लोगों ने की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. अतुल कुमार अपनी टीम के साथ अस्पताल की जांच करने पहुंचे। वहां निजी हॉस्पिटल के फर्जी डॉक्टर व उनके कर्मचारी स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए टीम को चैनल के अंदर बंद कर बंधक बना लिए।
विज्ञापन

इसकी सूचना सीएससी के अधीक्षक डॉ. अतुल कुमार ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर फर्जी डॉक्टर व कर्मचारी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने चैनल खोलकर जांच टीम को बाहर निकलवाया। उसके बाद सीएससी के प्रभारी डॉ. अतुल कुमार की देखरेख में अवैध रूप से संचालित हो रहे हॉस्पिटल को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अतुल कुमार ने बताया कि सीएचसी से जुड़े सभी झोलाछाप के खिलाफ अभियान चलाकर जांच की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को जांच करने टीम पहुंची थी। टीम के साथ अवैध हॉस्पिटल के फर्जी डॉक्टर और उसके कर्मचारियों द्वारा अभद्रता कर टीम को चैनल के अंदर बंद कर दिया गया था। पुलिस के आने पर हम लोग बाहर निकले।

इस संबंध में भटनी थानाध्यक्ष श्यामानंद राय ने बताया कि जांच करने आई स्वास्थ्य टीम के साथ अवैध हॉस्पिटल के डॉक्टर व कर्मचारियों ने अभद्रता की है। इसकी शिकायत मिली है। तहरीर मिलने पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed