{"_id":"6626f0aa7c19ff20ed05c567","slug":"jam-in-gauri-bazaar-traffic-system-faltered-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-123971-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गौरी बाजार में लगा जाम, यातायात व्यवस्था लड़खड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गौरी बाजार में लगा जाम, यातायात व्यवस्था लड़खड़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने रस्सी लगाकर बनाई व्यवस्था एक किलोमीटर आगे से होगा मुड़ना
गौरीबाजार।
बेतरतीब खड़े वाहनों एवं ठेले खोमचेवालों की मनमानी के कारण गौरी बाजार के रामपुर चौराहे पर सोमवार सुबह जाम लग गया। घंटों लोग जाम में फंसे रहे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को जाम से तत्काल निजात तो दिलाई, लेकिन रस्सी लगाकर एक नई व्यवस्था बनाई, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
जनपद के सर्वाधिक चौड़े चौक चौराहों में से गौरी बाजार का रामपुर चौराहा भी एक है। चौराहे से गोरखपुर देवरिया हटा रुद्रपुर की तरफ लोग आते जाते हैं। यहां लोगों को जाम की समस्या से रूबरू होना पड़ रहा है। सोमवार सुबह जाम से लोग एक 1 घंटे तक फंसे रहे। जाम का मुख्य कारण गौरी बाजार रामपुर चौराहे पर चौराहे के चारों तरफ मनमाने ढ़ंग से ठेला खोमचा लगाने, बेतरतीब खड़े वाहन आधा सड़क घेरकर सवारी भरने वाले बस व टेंपो हैं।चौराहे पर ही पुलिस की पिकेट है। उनकी सरपरस्ती में ये लोग मनमानी करते रहते हैं। और परेशानी आम लोग झेलते है।जाम न लगे इसके लिए पुलिस ने चौराहे पर एक तरफ से रस्सी बांधकर चार पहिया वाहनों को सोमवार को रोक दिया।लोग देवरिया रोड पर वन विभाग कार्यालय के सामने से मुड़कर पुन: चौराहे पर 1 किलोमीटर की दूरी तय करने पर मजबूर हो गए।जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस का यह फार्मूला चर्चा में रहा। लोगों के लिए परेशानी का सबब बना।