फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   jakcal cut 25 people

लार में पागल सियार ने 25 लोगों को काटा

Sun, 20 Sep 2020 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
jakcal cut 25 people
लार में पागल सियार ने 25 लोगों को काटा
विज्ञापन

लार। नगर के धवरिया वार्ड में पागल सियार ने शनिवार की रात को 25 लोगों का काट लिया। रविवार सुबह एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने लोग सीएचसी पहुंचे। वहां पर इंजेक्शन उपलब्ध नहीं होेने पर लोगों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। डॉक्टरों ने किसी तरह से समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत फोन पर सीएमओ से की।
लार नगर के धवरिया वार्ड के लोग शनिवार की रात सो रहे थे। गर्मी ज्यादा होने से कुछ पुरुष और महिलाएं घर के सामने चारपाई बिछाकर सो रही थीं। आधी रात को पागल सियार वार्ड में घुस आया और सो रहे लोगों को काट लिया। इसमें लालबचन चौहान, भीम चौहान, धर्म चौहान, कलावती देवी, रामप्रीत, सुमित्रा, रामानंद, घुघुली, हरियर, रामसिंगार, रामध्यान, भोलू, छट्ठू, मुन्नी,पप्पू रामानंद, राकेश आदि 25 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन

इस दौरान गांव में अफरा तफरी मच गई। चीख पुकार की आवाज सुन पहुंचे लोगों ने आनन-फानन में घायलों को सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां उपचार हुआ। सुबह जख्मी लोग भाजपा नेता चंद्रभूषण सिंह के साथ एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाने पहुंचे। रैबीज के बदले टिटनेस की सुई लगाकर कर्मचारी ने लोगों को घर जाने को कहा। इस बात से नाराज लोगों ने अस्पताल परिसर में प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ लापरवाही का भी आरोप लगाया। एंटी रैबीज इंजेक्शन नहीं मिलने की शिकायत भाजपा नेता ने सीएमओ आलोक पांडेय से की। चिकित्साधीक्षक डॉ. बीबी सिंह ने बताया कि एंटी रैबीज इंजेक्शन उपलब्ध नहीं था। इसलिए लोगों ने हंगामा किया था। जल्द ही इंजेक्शन मंगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed