{"_id":"67462902efc443ce2e02d124","slug":"jagriti-yatra-reached-the-district-welcomed-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-140732-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जिले में पहुंची जागृति यात्रा, हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जिले में पहुंची जागृति यात्रा, हुआ स्वागत
Wed, 27 Nov 2024 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 27 Nov 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। देश-विदेश के 500 यात्रियों के साथ मुंबई से निकली जागृति यात्रा मंगलवार को देवरिया पहुंची। इस यात्रा का सदर रेलवे स्टेशन पर फूल-माला और बैंडबाजे के साथ स्वागत हुआ। इस दौरान बैंड बाजे की धुन पर यात्री झूमते-नाचते गाते रहे। विदेशी यात्री भारतीयों की अतिथि देवो भव की भावना से अभिभूत दिखाई दिए। 16 नवंबर को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से शुरू हुई यह यात्रा उद्यमिता व समावेशी विकास का संदेश लेकर करीब आठ हजार किमी की दूरी तय करेगी।
जागृति उद्यमिता रेलयात्रा सुबह 8:30 बजे सदर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। इन्क्यूबेशन एसोसिएट डायरेक्टर विश्वास पांडेय के नेतृत्व में पहुंची इस यात्रा का जागृति के कर्मचारियों व स्थानीय उद्यमियों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया।