फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Investigation of the case registered on nine started

Deoria News: एलआईसी के मंडलीय प्रबंधक सहित नौ पर दर्ज मामले की विवेचना शुरू

Wed, 26 Apr 2023 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Investigation of the case registered on nine started
न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुई रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी,
देवरिया। न्यायालय के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने भारतीय जीवन बीमा निगम के मंडलीय प्रबंधक, शाखा प्रबंधक समेत नौ लोगों के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।
शहर के राम गुलाम टोला निवासी विनय प्रकाश श्रीवास्तव एलआईसी के एजेंट हैँ। 2011 में उन्होंने हम लोगों का जीवन सरल बीमा पालिसी कराने व उसके लाभ के बारे में बताया। जिसके बाद एलआईसी की शाखा नंबर-दो राघव नगर में एलआईसी पाॅलिसी करा ली। साथ ही मेरी बहन व बेटे ने भी विभिन्न शाखाओं से पाॅलिसी करा ली। पाॅलिसी के बाद जब ब्रांड देखा तो उसमें पूर्वावधि धन का जिक्र नहीं किया गया था।
विज्ञापन

विभागीय लोगों से पूछने पर संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। इसकी शिकायत की गई, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। इसके बाद वह न्यायालय की शरण में गए और वहां से आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मंडलीय प्रबंधक एलआईसी गोरखपुर, शाखा प्रबंधक एलआईसी कार्यालय नंबर-दो, अभिकर्ता प्रेमलता शर्मा, शाखा प्रबंधक एलआईसी शाखा कार्यालय तारा मंडल गोरखपुर, अभिकर्ता धर्मेंद्र श्रीवास्वत, शाखा प्रबंधक एलआईसी शाखा कार्यालय जुबली रोड गोरखपुर, अभिकर्ता राजेश पांडेय, शाखा प्रबंधक एलआईसी शाखा कार्यालय बड़हलगंज, अभिकर्ता अजय श्रीवास्तव के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल राहुल सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed