फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Investigation campaign will run for one month, leprosy patients will be searched

Deoria News: एक माह तक चलेगा खोजी अभियान, तलाशे जाएंगे कुष्ठ रोगी

Sun, 27 Aug 2023 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Investigation campaign will run for one month, leprosy patients will be searched
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जनपद में एक से तीस सितंबर तक खोजी अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत कुष्ठ रोगियों की तलाश की जाएगी और चिह्नित कर उनका उपचार किया जाएगा। इसकी तैयारी कर ली है। इस कार्य में आशा कार्यकर्ताओं का लगाया जाएगा।


जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि अभियान के लिए 915 टीमें बनाई गई हैं। इसमें हर टीम में आशा कार्यकर्ता सहित दो लोग होंगे। टीम घर-घर जाएगी। संदिग्ध कुष्ठ रोगियों को चिह्नित करने के लिए परिवार के हर सदस्य की जांच और परीक्षण की जाएगी। रोग का लक्षण मिलने पर तत्काल उपचार शुरू कराया जाएगा। टीमों को नजदीक के प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बताया कि अभियान केजरिए संदिग्ध मरीजों को चिह्नित कर प्रारंभिक अवस्था में इलाज कराने की मंशा है, जिससे कुष्ठ रोग की दिव्यांगता न हो। जिला कुष्ठ परामर्शदाता डॉ. इरशाद आलम खान ने बताया कि जनपद में अप्रैल 2023 से जुलाई 2024 तक 75 कुष्ठ रोगियों को चिह्नित किया गया है। जिनका निशुल्क उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed