फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   intercity exp. stopped at bhatni jn. due to tree fallen at track

ट्रैक पर पेड़ गिरने से भटनी में एक घंटे खड़ी रही इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन

Fri, 30 Jul 2021 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
intercity exp. stopped at bhatni jn. due to tree fallen at track
ट्रैक पर पेड़ गिरने से भटनी में एक घंटे खड़ी रही इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन
विज्ञापन

भटनी (देवरिया)। वाराणसी रेल मार्ग पर पिवकोल रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की शाम रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिर जाने के कारण एक घंटे तक रेल सेवा बाधित रही। जानकारी होने पर रेलकर्मियों ने पेड़ काट कर रेलवे ट्रैक को खाली कराया। इसके बाद रेल सेवाएं बहाल हुईं। इस दौरान भटनी स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस को एक घंटे तक रोकना पड़ा जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

भटनी इलाके में शुक्रवार शाम तेज हवाओं के साथ बारिश भी हुई। तेज हवा से भटनी -वाराणसी रेल खंड पर शाम छह बजे के आसपास पिवकोल स्टेशन के करीब एक पेड़ रेल ट्रैक पर गिर गया जिसके चलते ट्रेनों का आवागमन बाधित हो गया। सूचना पर रेलकर्मियों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को ट्रैक से हटाया गया। जिसके बाद करीब 7 बजे ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ। इस दौरान भटनी में इंटरसिटी एक्सप्रेस खड़ी रही और यात्री परेशान रहे। स्टेशन अधीक्षक मनोज पांडेय ने बताया कि तेज हवा से एक पेड़ रेलवे ट्रैक पर गिर गया था। इसके चलते एक घंटे तक रेल ट्रैक बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed