Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Instructions issued to withhold one day's salary of two Executive Engineers

Deoria News: दो अधिशासी अभियंताओं का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

Wed, 04 Nov 2026 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 04 Nov 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Instructions issued to withhold one day's salary of two Executive Engineers
देवरिया। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जल संसाधन से जुड़े विभागों की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने पर डीएम मधुसूदन हुल्गी ने अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड और अधिशासी अभियंता नलकूप सदर का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि विकास कार्यों में लापरवाही और समीक्षा बैठकों से अनुपस्थिति बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने जल निगम (ग्रामीण एवं शहरी), सिंचाई, नलकूप और बाढ़ खंड की योजनाओं की प्रगति जानी। जल निगम को पाइपलाइन बिछाने के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत जल्द कराने और पेयजल परियोजनाएं समय से पूरी करने को कहा। बाढ़ खंड को जलस्तर और वर्षा के आंकड़े नियमित प्रदर्शित करने के साथ बाढ़ व कटान से बचाव की तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग को नहरों की टेल तक पानी पहुंचाने और जरूरत के अनुसार सिल्ट सफाई कराने को कहा। नलकूप विभाग को खराब राजकीय नलकूपों की मरम्मत कराकर सभी नलकूप क्रियाशील रखने का निर्देश दिया। डीएम ने आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी परियोजनाओं की नियमित निगरानी होनी चाहिए और कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप निर्धारित समयसीमा में पूरे किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed