फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Instructions given for strengthening law and order in the meeting of Chowkidaars

Deoria News: चौकीदारों की बैठक में कानून-व्यवस्था की मजबूती के लिए दिए निर्देश

Wed, 20 Aug 2025 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 20 Aug 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Instructions given for strengthening law and order in the meeting of Chowkidaars
देवरिया। चौकीदारों की आवश्यक बैठक मंगलवार को हुई। थानाध्यक्षों व प्रभारी निरीक्षकों ने अपने-अपने थानों पर कार्यरत चौकीदारों को बुलाकर उनसे संवाद स्थापित किया गया। इस दौरान उन्हें पुलिस कार्य प्रणाली की बारीकियों से अवगत कराते हुए कानून-व्यवस्था की मजबूती में उनके दायित्वों और योगदान पर विशेष बल दिया गया।
विज्ञापन

चौकीदारों को बताया गया कि ग्राम स्तर पर उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। चौकीदार स्थानीय निवासियों के बीच रहकर क्षेत्र की गतिविधियों की सही जानकारी रखते हैं, ऐसे में वे अपराध की रोकथाम और आपराधिक घटनाओं के अनावरण में पुलिस की आंख और कान की भूमिका निभाते हैं। सभी चौकीदारों को निर्देशित किया गया कि वे गांवों में संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों, आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की आवाजाही तथा अवैध शराब, जुआ, सट्टेबाजी या अन्य किसी भी गैरकानूनी गतिविधि की जानकारी समय-समय पर थाने को उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

इसके साथ ही, आगामी त्यौहारों एवं पर्वों के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतने पर भी जोर दिया गया। चौकीदारों को अपने क्षेत्र के धार्मिक स्थलों, मेलों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों तथा संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखने को कहा गया। उन्हें यह भी निर्देश दिए गए कि गांवों में होने वाले आपसी विवाद, जमीनी रंजिश अथवा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना तत्काल थाने पर दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके और शांति व्यवस्था बनी रहे। बैठक में यह भी कहा गया कि चौकीदार गांव-गांव जाकर लोगों को पुलिस हेल्पलाइन नंबरों जैसे 112, 1090, 1930 आदि के बारे में जागरूक करें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में लोग तुरंत पुलिस से सहायता प्राप्त कर सकें। उन्हें बताया गया कि महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों की सुरक्षा में विशेष संवेदनशीलता बरतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्षों ने चौकीदारों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को भी प्राथमिकता के आधार पर सुना और दूर किया जाएगा। साफा, वर्दी, साइकिल एवं अन्य संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उच्चाधिकारियों द्वारा पहले से ही सकारात्मक कदम उठाए जा चुके हैं।

बैठक के बाद चौकीदारों तथा बीपीओ का आपस में मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान कराते हुए जनपदीय पुलिस द्वारा प्रतिदिन की जाने वाली पैदल गश्त (फूट पेट्रोलिंग) में चौकीदारों को सम्मिलित करते हुए पैदल गश्त भी किया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed