फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Instead of saving the segment sank in the preparation of flood

बचाने के बजाए डूबाने की तैयारी में बाढ़ खंड

Wed, 29 Jun 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Wed, 29 Jun 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Instead of saving the segment sank in the preparation of flood
केवटलिया गांव के समीप कटान करती राप्ती नदी और बाढ़ चौकी का निरीक्षण करते उपजिलाधिकारी डॉ. राजेश कुमार
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बाढ़ के आसन्न संकट से निपटने के लिए कोई तैयारी नहीं है। बाढ़ खंड खतरे से बचाने के बजाय डूबाने की पूरी तैयारी कर बैठा है। बुधवार को एसडीएम डॉ राजेश कुमार के निरीक्षण में सिंचाई विभाग की तैयारी का पूरा पोल खुल गई।
विज्ञापन


एसडीएम ने गायघाट और केवटलिया बंधे पर कटान स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे संवेदनशील गायघाट कटान स्थल पर तैयारी को लेकर चिंता जताई। यहा राप्ती नदी तीन बार गांव को नेस्तनाबूत कर लोगों को उजड़ने और बसने पर मजबूर करती रही है। गायघाट तटबंध रुद्रपुर क्षेत्र का सबसे संवेदनशील बांध है। सिंचाई विभाग इस बांध को बचाने के लिए कई बार एड़ी चोटी का जोर लगा चुका है। केवटलिया बांध के कटान स्थल पर स्थिति अत्यंत नाजूक बनी है। यहां कटान रोकने को बांध पर एक खांची मिट्टी भी नहीं गिराई गई है। हर साल फ्लड फाइटिंग के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च करने वाला बाढ़ खंड इस बार तटबंधों को भगवान भरोसे छोड़ दिया है।
विज्ञापन


बाढ़ से सुरक्षा को लेकर डीएम के चेतावनी के बाद भी रुद्रपुर में कोई भी बाढ़ चौकी संचालित नहीं हो रही है। एसडीएम के निरीक्षण के दौरान गायघाट की बाढ़ चौकी पर ताला लगा था। उन्होंने बाढ़ चौकी और संवेदनशील कटान स्थलों की वीडियोग्राफी कराई। एसडीएम ने कहा कि तटबंधों की सुरक्षा और बाढ़ को लेकर सिंचाई विभाग की तैयारिया संतोषजनक नहीं है। बाढ़ चौकियों की हालत दयनीय है। रुद्रपुर के बाढ़ प्रभावित इलाके में संवेदनशील बंधों और बाढ़ से सुरक्षा में खामियों की रिपोर्ट डीएम और सिंचाई विभाग  के एक्सईन को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed