फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Innocent child missing from relatives' house, commotion created

Deoria News: रिश्तेदारी में आया मासूम लापता, मचा हड़कंप

Tue, 20 May 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 20 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Innocent child missing from relatives' house, commotion created
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर कारखाना। मां-पिता के साथ रिश्तेदारी में आया मासूम अचानक लापता हो गया। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना थाने पर दी गई। पुलिस ने पांच घंटे के भीतर घर से चार किमी दूर एक इंटर कॉलेज के पास से मासूम को खोज लिया।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह करीब 8:30 बजे रंजू देवी पत्नी अनिल प्रजापति निवासी जमुनही थाना रुद्रपुर, रामपुर कारखाना थाने पर पहुंचीं।
महिला ने बताया कि वह बहनोई मुन्ना प्रजापति निवासी ग्राम सूर्यपुरा थाना रामपुर कारखाना के यहां शादी के कार्यक्रम में शामिल होने आईं थीं। उसका छह वर्षीय बेटा आकाश अचानक लापता हो गया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने लापता आकाश को खोजने के लिए उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार यादव, कांस्टेबल हरिप्रसाद यादव, कांस्टेबल इन्द्रजीत वर्मा को लगाया।
पुलिस टीम ने पांच घंटे के भीतर आकाश को बालजीत असरफी इंटर काॅलेज परसौना के पास से खोज निकाला। आकाश ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह खेलने व आइसक्रीम खाने निकला था। रास्ता भूल जाने के बाद यहां आ गया था। पुलिस ने मासूम को उसके माता-पिता को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed