फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Innocent child dies after being hit by tractor-trolley

Deoria News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से मासूम की मौत

Fri, 20 Oct 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 20 Oct 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Innocent child dies after being hit by tractor-trolley
भटनी। घांटी बाजार इलाके के सिंहपुर गांव में बृहस्पतिवार देर शाम ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से एक आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। वह खेत में धान की कटाई कर रहे कंबाइन को देखने जा रहा था, इसी बीच हादसे का शिकार हो गया। इसकी जानकारी होने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों के गुस्से को देख घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

भटनी के सिंहपुर गांव निवासी विनोद यादव किसान हैं। बृहस्पतिवार शाम गांव में कंबाइन से लोग धान की कटाई करवा रहे थे। विनोद का छोटा बेटा अवनीश यादव (8) भी बच्चों के साथ कंबाइन देखने गया था। इसी दौरान वह कंबाइन के साथ चल रही ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गया। बच्चों के शोर मचाने पर लोग अवनीश को सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह सूचना मिलने पर परिवार में मातम छा गया। पिता विनोद यादव, मां मीना देवी बेटे के शव को देखकर दहाड़े मारकर रोने लगे। वहीं, घटना के बाद लोगों के गुस्से से घबराया ट्रैक्टर चालक गांव छोड़कर फरार है। घटना के बाद गांव के दो पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश मिश्र ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से मासूम की मौत हुई है। शिकायत मिलने पर आरोपी चालक पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed