फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Body of youth who drowned in the pond near Gayatri Mandir found after 12 hours.

Deoria News: गायत्री मंदिर के पास पोखरे में डूबे युवक का 12 घंटे बाद मिला शव

Sun, 20 Sep 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 20 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Body of youth who drowned in the pond near Gayatri Mandir found after 12 hours.
पोखरे पर पहुंचे आकाश के परिजन।
देवरिया। शहर के कसया रोड स्थित गायत्री मंदिर के पास शुक्रवार की रात पोखरे में नहाते समय एक युवक डूब गया। कोतवाली पुलिस एसडीआरएफ की मदद से शव की तलाश करा रही थी। शनिवार की दोपहर बाद युवक का शव मिला।
विज्ञापन

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डूबे युवक की पहचान आकाश साहनी (21) पुत्र स्व. राजकुमार साहनी निवासी संस्कृति मंदिर के पास, कसया रोड, थाना कोतवाली, देवरिया के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की रात में डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि कसया रोड स्थित गायत्री मंदिर के पास पोखरे में नहाते समय एक युवक डूब गया है।
सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पोखरे में युवक की तलाश कराई। युवक के घरवालों के अनुसार आकाश पहले रोजगार के लिए बाहर रहता था। तीन महीने से देवरिया में रहकर काम करता था। बशुक्रवार की शाम को कुछ लोग गणेश की मूर्ति को गायत्री मंदिर में विसर्जित करने लेकर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हीं के साथ आकाश व दो अन्य लड़के भी वहां गए थे। मूर्ति विसर्जित कर लोग लौट गए। इसके बाद आकाश व एक अन्य युवक पोखरे में उतरकर नहाने लगे। दोनों तैरते हुए बीच में पहुंचे। वहां से एक युवक लौट आया मगर आकाश नहीं लौट पाया।

किनारे खड़े उसके भतीजे दीपक ने शोर मचाया और घरवालों को जानकारी दी। घर व आसपास के लोग पहुंचे और काफी तलाश की मगर कुछ पता नहीं लगा तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed