{"_id":"65c284d7c1db91de250180a6","slug":"injured-old-woman-died-deoria-news-c-208-1-sgkp1014-118841-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: हादसे में घायल वृद्धा की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: हादसे में घायल वृद्धा की इलाज के दौरान मौत
Wed, 07 Feb 2024 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 07 Feb 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
वर्जन नहीं है
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। खेत में खाद डलवा कर लौट रही एक वृद्ध महिला बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया भेजवाया। जहां देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तरकुलवा थाना क्षेत्र के ग्राम पचरुखिया की रहने वाली सलेहरी देवी (70) पत्नी रामलोचन सोमवार शाम गेहूं की फसल में खाद डलवाने गई थीं। वह कार्य पूरा होने के बाद घर लौट रही थीं। वह कंचनपुर-गोरयाघाट मार्ग पर गांव के पास तक पहुंची थीं। इसी बीच कंचनपुर की ओर से आ रही अज्ञात बाइक ने उनको सामने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। देर रात में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। यह सूचना मिलने पर परिवार में चीत्कार मच गई।