{"_id":"6a63b75c76877a82d508fad9","slug":"information-about-the-law-provided-to-women-deoria-news-c-208-1-deo1009-187572-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: महिलाओं को दी गई कानून की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: महिलाओं को दी गई कानून की जानकारी
Sat, 25 Jul 2026 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 25 Jul 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। जिले भर में शुक्रवार को महिलाओं के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने गांवों और कस्बों में भ्रमण कर महिलाओं, छात्राओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा कानूनों की जानकारी दी।
रामपुर कारखाना थाने की मिशन शक्ति टीम ने ग्राम राघवपुर में चौपाल लगाकर महिलाओं को जागरूक किया। भलुअनी थाने की टीम ने भलुअनी बाजार में जनसंपर्क कर बालिकाओं को सुरक्षा के टिप्स दिए। खुखुंदू थाने की टीम ने ग्रामीण बैंक की खुखुंदू बाजार शाखा के पास महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
इस दौरान पुलिस टीमों ने धार्मिक स्थलों, बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं को आपातकालीन सेवा एवं हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी। एसपी अभिजीत आर शंकर ने बताया कि जिले में महिलाओं की सुरक्षा और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह अभियान जारी रहेगा। संवाद