फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Inadequate arrangements at the hospital... patients forced to bring quilts and blankets from home

Deoria News: अस्पताल में इंतजाम नाकाफी... घर से रजाई-कंबल लाने को मरीज मजबूर

Sun, 21 Dec 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 21 Dec 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Inadequate arrangements at the hospital... patients forced to bring quilts and blankets from home
सामुदायि स्वास्थ्य केंद्र के प्रसुता वार्ड में घर से लाई कंबल ओढ़कर सोई महिलाएं। संवाद
सलेमपुर। डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के कड़े निर्देश के बाद भी स्वास्थ्य महकमा व्यवस्था नहीं सुधार रहा है।
विज्ञापन

आलम यह है कि लाखों खर्च के बाद भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर में मरीजों को ठंड से बचाव के इंतजाम नहीं हैं। मरीज और तीमारदार घर से कंबल और रजाई ला रहे हैं। वहीं पुराने भवन की टूटी खिड़कियां लोगों की परेशानी बढ़ा रही हैं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का रविवार सुबह करीब 10 बजे सीएचसी का पड़ताल किया गया। सीएचसी में भर्ती मझौली राज क्षेत्र की कैल्यानी गांव की रहने वाली प्रियंका देवी पत्नी आदित्य साहनी वार्ड में अपनी सास सुमित्रा देवी के साथ सो रहीं थी। पूछने पर बताया कि शनिवार की दोपहर बहू को प्रसव पीड़ा होने के बाद सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्रसव होने के बाद वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। शाम को एक कंबल दिया गया। ठंड अधिक होने के चलते घर से कंबल मंगाया गया। डुमवलियां गांव की वंदना देवी पत्नी अमित प्रसाद को भर्ती कराया गया था। इसके अलावा मधवापुर गांव की कंचन देवी पत्नी प्रदीप दोपहर करीब 12 बजे अस्पताल पहुंची। प्रसव पीड़ा होने के चलते स्वास्थ्य कर्मचारियों ने वार्ड में भर्ती कर लिया। नए भवन में प्रसूताओं को भर्ती कराया जाता है। भवन नया होने के चलते फिलहाल यहां दरवाजे और खिड़की ठीक है।
विज्ञापन

वार्ड में प्रसूताओं के लिए पर्दा लगाया गया है। इसके अलावा भागलपुर ब्लॉक के परसिया चंदौर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होने के बावजूद आज तक आकस्मिक सेवा शुरू नहीं हो सकी। रविवार को सीएचसी में ताला बंद था। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि 2 बजे दिन के बाद कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं रहता है। सारे कमरे में ताला लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed