फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   In the pursuit of purity, mustard oil is being crushed by itself.

Deoria News: शुद्धता की चाह में खुद पेराई करा रहे सरसों का तेल

Tue, 24 Feb 2026 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
In the pursuit of purity, mustard oil is being crushed by itself.
सरसो के तेल की हो रही पेराई।
देवरिया। खाने का स्वाद और सेहत दोनों सरसों के तेल पर निर्भर करता है, लेकिन बाजार में मिल रहे तेल की शुद्धता पर उठ रहे सवालों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। मिलावट की आशंका से परेशान उपभोक्ता अब बाजार के पैक्ड तेल की बजाय खुद पेराई कराकर सरसों का तेल निकलवा रहे हैं। जिले में कई जगह तेल मिलों पर इन दिनों भीड़ बढ़ गई है।
विज्ञापन

लोग गांव-देहात से सरसों खरीदकर तेल मिल पहुंच रहे हैं। वहां मशीन से पेराई कराकर अपने सामने तेल निकलवाते हैं। तेल की पेराई के बदले खली दे देते हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि बाजार में बिक रहे तेल की शुद्धता की गारंटी नहीं है। पिछले वर्षों में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में कई नमूने फेल हो चुके हैं, जिससे भरोसा और कमजोर हुआ है।
विज्ञापन

शहर के रामनाथ देवरिया मोहल्लों में संचालित छोटे तेल मिल संचालक मनोज के अनुसार, पिछले कुछ महीनों में पेराई का काम बढ़ा है। खासकर त्योहार और शादी-ब्याह के मौसम में लोग ज्यादा मात्रा में सरसों पेरवाते हैं। उनका कहना है कि ग्राहक खुद सरसों खरीदकर लाते हैं, जिससे उन्हें मिलावट की आशंका नहीं रहती।
विज्ञापन
विज्ञापन

गृहिणियों का कहना है कि सरसों का शुद्ध तेल न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है बल्कि सेहत के लिए भी बेहतर माना जाता है। बाजार में सस्ते दाम पर बिक रहे तेल पर उन्हें भरोसा नहीं है। कई बार तेल का रंग और गंध भी संदेह पैदा करती है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि कुछ कारोबारी मुनाफे के लालच में सस्ते तेलों या केमिकल की मिलावट कर देते हैं।


खाद्य सामग्री के साथ-साथ खाद्य तेलों की गुणवत्ता की भी निगरानी की जाती है। विभाग छापा मारने के अलावा लोगों को शुद्धता के प्रति जागरूक भी करता है। अगर लोग जागरूक होंगे तो धंधेबाजों पर भी रोक लगाना आसान हो जाएगा।

राजीव मिश्र, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed