फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   In the new session, the maximum emphasis will be on increasing enrollment in council schools

Deoria News: नए सत्र में परिषदीय स्कूलों में नामांकन बढ़ाने पर रहेगा सर्वाधिक जोर

Mon, 31 Mar 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 31 Mar 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
In the new session, the maximum emphasis will be on increasing enrollment in council schools
- एक अप्रैल से स्कूल चलो अभियान के तहत शिक्षक करेंगे नामांकन
विज्ञापन

- सत्र 2023-24 के सापेक्ष वर्तमान सत्र में घट गए थे 50 हजार से अधिक विद्यार्थी

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। पिछले दो सत्र में जिले में नामांकन में कमी दर्ज की गई है। वर्ष 2024- 25 में 1.63 लाख छात्र ही जिले में पंजीकृत रहे। जो पिछले सत्र के सापेक्ष 50 हजार कम थे। ऐसे में सत्र 2025- 26 में विभाग नामांकन बढ़ाने पर सर्वाधिक जोर दे रहा है। इसके लिए एक अप्रैल से स्कूल चलो अभियान के तहत नामांकन बढ़ाने पर सर्वाधिक फोकस किया जा रहा है।

जिले में 2124 बेसिक स्कूलों में एक अप्रैल से नए सत्र का शुभारंभ हो रहा है। इसके साथ ही अप्रैल माह के पहले सप्ताह में ही प्रगति पत्र वितरण भी किया जाएगा। कुछ विद्यालयों में 29 मार्च को ही इसे वितरित कर दिया गया। सत्र 2024-25 में जिले के बेसिक स्कूलों में कुल नामांकन 1 लाख 63 हजार 637 ही रहा। जबकि सत्र 2023-24 में नामांकन 1 लाख 94 हजार 444 रहा। पिछले सत्र के सापेक्ष वर्तमान सत्र में 50 हजार विद्यार्थियों की संख्या कम होने से शासन स्तर से भी विभागीय समीक्षा में इसे लेकर अधिकारियों के पेच कसे जा चुके हैं। ऐसे में नए सत्र में नामांकन बढ़ाने को लेकर विभागीय स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। नामांकन घटे नहीं, बढ़े इसके लिए उच्चाधिकारियों का भी दबाव है। देवरिया सदर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सरौरा नंबर एक के प्रधानाध्यापक नरेंद्र मोहन सिंह ने बताया कि प्रगति पत्र बीआरसी से लेकर अंकों को इस पर चढ़ाया जा चुका है। साथ ही प्रेरणा पोर्टल पर भी इसे अपलोड कर दिया गया है। अप्रैल के प्रथम सप्ताह में विद्यार्थियों को रिजल्ट दे दिया जाएगा। उधर सदर व नगर क्षेत्र के खंड शिक्षाधिकारी देवमुनि वर्मा ने बताया कि नए सत्र में स्कूल चलो अभियान के तहत नामांकन शुरू हो जाएगा। अप्रैल व जुलाई दोनो माह में यह अभियान चलेगा। नामांकन अधिक से अधिक हो, इसके लिए शिक्षक अपने विद्यालय क्षेत्र के गांव-गांव जाकर अभिभावकों से संपर्क कर नामांकन बढ़ाएंगे। इस बार वर्तमान नामांकन के सापेक्ष 20 प्रतिशत अधिक नामांकन अगले सत्र में हो, इस पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed