फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   In the memory of Hazrat Imam Hussain, the work of making Tajis started in Muslim localities.

Deoria News: हजरत इमाम हुसैन की याद में मुस्लिम मुहल्लों में ताजियां बनाने का काम शुरू

Fri, 21 Jul 2023 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
In the memory of Hazrat Imam Hussain, the work of making Tajis started in Muslim localities.
फिजां में गूंजने लगी या हुसैन..या हुसैन की सदाएं, खेल करतबों के लिए अखाड़ों को किया गया सक्रिय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मुहर्रम के पहले दिन से ही मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में ताजियां बनाने की शुरुआत हो गई। ताजिएदारों ने ताजिए में लगने वाली झंडी, पताका और बांस की खरीदारी शुरू कर दी है। इसी के साथ सातवीं, आठवीं, नौवीं व दसवीं के जुलूस में दिखाए जाने वाले खेल करतबों के लिए भी युवाओं ने अभ्यास करना शुरू कर दिया।
शहर से लेकर देहात क्षेत्र के इलाकों में या हुसैन और हमारे हैं हुसैन की सदाओं के बीच ताजियां बननी शुरू हो गई है। अंजुमन इस्लामिया के पूर्व सदर शकील अहमद सिद्दीकी ने बताया कि इस्लाम की वका के लिए कर्बला के रेतीले मैदान में शहीद हो गए हजरत इमाम हुसैन की याद में ताजिए बनते हैं। बृहस्पतिवार को इस्लामी संवत का पहला महीना यानी मोहर्रम शुरू हो गया। अंजुमन इस्लामिया के सदर मो.जलालुद्दीन कहते हैं कि मोहर्रम के महीने में इस्लाम की वका के लिए 10 वीं तारीख को हजरत इमाम हुसैन भूखे प्यासे कर्बला के रेतीले मैदान में शहीद हो गए थे। उन्होंने शहीद होना मुनासिब समझा, लेकिन यजीद की खिलाफत को मंजूर नहीं किया। जामा मस्जिद के पेश इमाम अशफाक अहमद काशमी कहते हैं कि इस महीने में नेक अमल से अल्लाह ताला को राजी किया जा सकता है।
विज्ञापन

-----------------
बाजार में ताजिया बनाने के सामान की बिक्री शुरू
मोहर्रम का महीना शुरू होते ही ताजिया बनाने वाली सामग्री खरीदने के लिए ताजियादार बाजार में पहुंचने लगे हैं। ताजिया बनाने के लिए कागज की झंडी, पताका, रस्सी और बांस की जरूरत पड़ती है। मोहर्रम की दसवीं तारीख को ताजिए कर्बला में दफन किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed