फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   In the inaugural match, Meha defeated Azamgarh 3-1 and took the lead

Deoria News: उद्घाटन मैच में मेहा ने 3-1 से आजमगढ़ को हराकर बनाई बढ़त

Mon, 20 Jan 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 20 Jan 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
In the inaugural match, Meha defeated Azamgarh 3-1 and took the lead
बरियारपुर। श्री नारायण प्रसाद शाही आदर्श इंटर कॉलेज बरियारपुर के खेल मैदान में रविवार को राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच में मेहा की टीम ने 3-1 से आजमगढ़ को हराकर जीत हासिल की।
विज्ञापन


मैच की शुरुआत क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने खेल मैदान का फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय कर किया। शुरुआत से ही मेहा की टीम आजमगढ़ पर दबाव बनाती रही, लेकिन कोई भी टीम एक भी गोल करने में सफल नहीं हो सकी। दूसरे हाॅफ में सबसे पहले आजमगढ़ की तरफ से सौरभ ने पहला दागा और दर्शक रोमांचित हो उठे। इसके बाद मेहा की टीम ने दबाव बनाते हुए लगातार तीन गोल करके आजमगढ़ को 3-1 से हरा दिया। इसके बाद आयोजक मंडल से पहला गोल करने वाले खिलाड़ी सौरव कुमार को नकद पुरस्कार दिया गया । मैच के निर्णायक सुनील सिंह, सुभाष व श्रीराम यादव रहे। इसके पूर्व आयोजक व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश राजभर, व्यवस्थापक अनिल कुमार पांडेय ने दर्शकों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed