{"_id":"5e419c698ebc3ee5a554a666","slug":"in-scorpio-accident-1-died-salempur-news-gkp340578790","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात से लौट रही अनयंत्रित स्कार्पियों ने पेड़ में मारी टक्कर, एक की मौत, 6 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारात से लौट रही अनयंत्रित स्कार्पियों ने पेड़ में मारी टक्कर, एक की मौत, 6 घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कार्पियो ने पेड़ में मारी टक्कर, एक की मौत, छह घायल
बिहार से भलुअनी थाना क्षेत्र में आई थी बारात
संवाद न्यूज एजेंसी
मईल। बारात से लौट रही स्कार्पियो अनियंत्रित होकर तेलियां कला गांव के समीप पेड़ में टकराकर गड्ढे में जा गिरी। इससे एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, छह लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार भागलपुर पीएचसी पर कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बिहार के गुठनी थाना क्षेत्र से कोहड़वलिया गांव निवासी मनोज तिवारी के यहां से बारात भलुअनी थाना क्षेत्र के खिरसाखार गांव में गई थी। रविवार की आधी रात को बारात से लौटते समय स्कार्पियो मईल थाना के राम जानकी मार्ग पर तेलिया कलां के श्रीराम महाविद्यालय के पास पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर गड्ढे में गिर गई। हादसे में मोतीलाल गौड़ (70) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मोतीलाल मध्यप्रदेश के रिटायर्ड सिपाही थे। गाड़ी में बैठे आदित्य ओझा (18), हैप्पी (19), शनि तिवारी (18), अजय नाथ तिवारी (19), बलिराम कानू (65) को गंभीर चोट लगी। घायलों को स्थानीय लोगों व डॉयल 112 पुलिस के सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर लाया गया। जहां सबका प्राथमिक उपचार हुआ। इस बाबत एसओ रविन्द्र कुमार रवि ने बताया कि मोतीलाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सभी घायलों का उपचार भागलपुर में कराया गया।