फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   in region besic bal krida district topper

Deoria News: मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा का चैंपियन बना जिला

Tue, 06 Dec 2022 06:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
in region besic bal krida district topper
मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा का चैंपियन बना जिला
विज्ञापन

ट्रॉफी बीएसए को सौंपी गई, खिलाड़ियों को अधिकारियों और शिक्षकों ने दी बधाई
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में देवरिया जनपद 374 अंकों के साथ मंडल चैंपियन घोषित किया गया। सोमवार को वहां से मिली ट्रॉफी को विजेता खिलाड़ियों व खेल शिक्षकों की मौजूदगी में बेसिक कार्यालय सभागार में बीएसए हरिश्चंद्र नाथ को सौंपा गया। मौके पर शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अधिकारियों व शिक्षकों ने बधाई भी दी।
कुशीनगर जनपद के रविंद्रनगर धूस जिला स्टेडियम में 21 से 23 नवंबर तक मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। इसमें विभिन्न खेलों व सांस्कृतिक कार्यक्रम में 380 जिला टीम ने प्रतिभाग किया था। मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए यहां के खिलाड़ियों ने 374 अंकों के साथ देवरिया जनपद को मंडलीय चैंपियन बनाया।
विज्ञापन

बेसिक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बीएसए ने कहा कि यह जनपद के लिए सुखद क्षण है। ये खिलाड़ी अब प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भी अच्छा प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाएंगे। इसकी उन्हें पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला व्यायाम शिक्षक संजय सिंह ने बताया कि सीमित संसाधनों में ही देवरिया टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया है। मंडलीय प्रतियोगिता अंतर्गत 100 मीटर रेस में यहां के शुभम गौड़, गोलाक्षेपण में सपना गोंड, 800 मीटर बाधा दौड़ में विपिन, चक्रक्षेपण में रंजीत व नेहा, ऊंची कूद में अंकिता प्रजापति, 400 मीटर दौड़ में किताबुद्दीन, लंबी कूद में अनामिका प्रथम स्थान पर रहीं।
कबड्डी बालिका प्राथमिक वर्ग, पीटी, क्रिकेट बालक, वॉलीबॉल बालक, बास्केटबॉल बालिका, समूह गान, लोकगीत, राष्ट्रीय एकांकी में देवरिया टीम विजेता बनी। वहीं, क्रिकेट बालिका में उपविजेता रही। कुश्ती में 51 एवं तैराकी में सर्वाधिक 58 अंक हासिल किया।

इस दौरान नोडल अधिकारी प्रभात चंद राय, बीईओ बैतालपुर नवनीत कुमार चौबे, संजय कुमार मिश्र, नरेंद्र मोहन सिंह, संजय कुमार तिवारी, संजीव दूबे, श्यामदेव यादव, गनेश यादव, सिद्धेश्वर गुप्ता, देवानंद भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed