{"_id":"62911afe9d6d381dbb6dd28e","slug":"in-one-night-theft-in-3-houses-deoria-news-gkp4383749123","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रात तीन घरों में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही रात तीन घरों में चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ही रात तीन घरों में चोरी
खुखुंदू थाना क्षेत्र के सरया गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के सरया गांव में बृहस्पतिवार की रात आसपास के तीन घरों को चोरों ने निशाना बनाया। एक ही रात तीन घरों में हुई चोरी से गांव वाले दहशत में आ गए हैं। उधर, घटना की जानकारी परिजनों को शुक्रवार की भोर में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है।
सरया गांव निवासी विरेंद्र कुशवाहा का मकान गांव के पश्चिमी छोर पर है। चोर पीछे की चहारदीवारी से छत पर चढ़कर सीढ़ी के रास्ते घर में प्रवेश किए। चोरों ने तीन कमरों में रखे दो बड़े, दस छोटे बॉक्स और तीन सूटकेस को घर में ही तोड़ दिए और उसमें रखे पचास हजार रुपये नकद, तकरीबन ढाई लाख से अधिक के जेवरात और कीमती साड़ियां उठा ले गए। घटना की रात परिवार की महिलाएं रिश्तेदारी में एक वैवाहिक कार्यक्रम में गई थीं। पुरुष वर्ग बाहर बरामदे और छत पर सोए थे। चोर इसके बाद गांव निवासी शंकर लाल कुशवाहा के मकान को निशाना बनाए। घर में उनकी पत्नी रंभा देवी अपने बच्चे के साथ सोई थीं। चोर मकान के आगे चहारदीवारी से घर में प्रवेश कर कमरे में रखी आलमारी और बॉक्स तोड़कर जेवरात, तीन हजार रुपये नकद उठा ले गए। उधर, चोरों ने तीसरी चोरी की घटना को भी इसी गांव में अंजाम दिया। चोरों ने गांव निवासी परमेश्वर कुशवाहा के घर के पीछे शौचालय की चहारदीवारी फांद कर प्रवेश किया। कमरे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और आलमारी, बॉक्स तोड़कर एक लाख रुपये से अधिक के जेवरात चुरा ले गए। इन दोनों परिवारों को भी घटना की जानकारी भोर में ही हुई। एक ही गांव में आसपास के तीन घरों में एक के बाद एक चोरी की घटनाओं को चोर अंजाम देते रहे और कानोंकान किसी को भनक तक नहीं लगी। घटना के बाद गांव वाले दहशत में हैं। एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि सूचना मिलते ही मयफोर्स पहुंचा था। जांच-पड़ताल कर चोरों की तलाश की जाएगी।
इनसेट --
सड़क पर स्थित मकानों को ही बनाया निशाना
खुखुंदू। सरया गांव में जिन घरों को चोरों ने निशाना बनाया है। वे तीनों मकान सड़क पर स्थित हैं। दो मकान गांव की मुख्य सड़क तो एक स्कूल वाली सड़क पर स्थित है। इस मकान के पीछे से पिच सड़क सटे ही है। चोर उसी रास्ते मकान में प्रवेश किए हैं। तीनों चोरी की घटनाओं में चोरों ने चहारदीवारी को ही माध्यम बनाकर घरों में प्रवेश किया है। सबसे खास बात यह है कि घरों में ही चोर पूरे इत्मीनान से बॉक्स, सूटकेस और आलमारी तोड़ते रहे और इसकी भनक तक किसी को नहीं लगी।