{"_id":"658728499f00460aa00eeaed","slug":"in-laws-beat-up-married-woman-deoria-news-c-208-1-deo1003-15696-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: विवाहिता को मारपीट कर ससुरालियों ने घर से भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: विवाहिता को मारपीट कर ससुरालियों ने घर से भगाया
Sun, 24 Dec 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 24 Dec 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू के हरखपुरा गांव का मामला, पुलिस को तहरीर दी
खुखुंदू। ससुराल वालों की तरफ से विवाहिता को मारपीट कर घर से भगाने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि उसके तीन साल के बेटे को गोद से छीनकर ससुराल वालों ने अपने पास रख लिया है। पीड़िता ने थाने पहुंच तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महुई श्रीकांत टोला रुस्तमपुर निवासी इंद्रजीत राजभर ने तकरीबन सात साल पहले क्षेत्र के हरखपुरा निवासी अनूप राजभर से अपनी बेटी गुड़िया की शादी की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वालों ने गुड़िया का उत्पीड़न शुरू कर दिया। वह करीब तीन साल से अपने मायके रुस्तमपुर में रह रही थीं। एक सप्ताह पहले वह बेटे को लेकर ससुराल गईं। आरोप लगाया कि वहां फिर से उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। पति और सास ने मिलकर मारपीट कर घर से निकाल दिया और तीन साल के बेटे को भी छीन लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर मिलते ही हल्के के एसआई से मामले की जांच-पड़ताल कर रिपोर्ट मांगी गई है। दोषियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई होगी।