{"_id":"69d6a037d4ae1de13007d59d","slug":"illegal-parking-of-heavy-vehicles-increases-the-risk-of-accidents-deoria-news-c-227-1-sdn1031-156276-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: भारी वाहनों की अवैध पार्किंग से हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: भारी वाहनों की अवैध पार्किंग से हादसे का खतरा
Thu, 09 Apr 2026 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
बढ़नी। नेपाल जाने वाले भारी वाहनों की बढ़नी से दुधवनिया बुजुर्ग गांव के बीच सड़क किनारे अवैध पार्किंग से जाम की स्थिति बन रही है। वहीं, राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालक अपनी सुविधा के अनुसार कहीं भी ट्रक खड़ा कर देते हैं, जिससे हादसे का खतरा बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक इस मार्ग पर दिन-रात भारी वाहनों का दबाव रहता है, लेकिन पार्किंग की कोई समुचित व्यवस्था नहीं होने से समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। राप्ती मुख्य नहर पर बढ़नी के पास बने पुल पर ही लोडेड ट्रकों और टैंकरों की अवैध पार्किंग होती है। क्षेत्र के रामकुमार प्रजापति, बृजेश, रंगीलाल और मुरली मनोहर ने प्रशासन से मांग की कि पुल और मुख्य मार्गों पर खड़े वाहनों को तत्काल हटवाया जाए और अवैध पार्किंग पर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन