फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   If there is no drain in the locality then how will the drainage

Deoria News: मोहल्ले में नहीं है नाली तो कैसे होगी जल निकासी

Fri, 19 May 2023 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 19 May 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
If there is no drain in the locality then how will the drainage
बरसात के समय कमर तक पानी लगने के बाद चचरी पुल से अपने घर तक जाते है लोग।संवाद
- बरसात के नाम से सहम जाते हैं मंगलमपुरम के बाशिंदे, सड़क पर पानी भरने से आवागमन में होती है परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर के चकियवां वार्ड स्थित मंगलमपुरम फेज एक के बाशिंदे बरसात का नाम सुनते ही सहम जाते हैं। करीब 70 घरों की आबादी के बीच यहां न पक्की सड़क है न नाली बनाई गई है। 15 जून के बाद शुरू हुए बरसात का पानी मोहल्ले में जमा होने लगता है।
जुलाई आते-आते रास्ते पर जलभराव हो जाता है। बहुत जरूरी होने पर ही लोग घरों से निकलते हैं। कीड़े-मकोड़ों की भरमार हो जाती है। जिनके मकान की नींव नीचे है, उनके घरों में पानी घुस जाता है। यह दुश्वारी हर साल करीब तीन महीने बरकरार रहती है। मोहल्ले के गंगा राव, सुमंत सिंह, गुलाब चंद आदि आठ से 10 परिवार के लोगों को दूसरे मोहल्ले में शरण लेनी पड़ती है। कई लोग चचरी पुल बनाकर आवाजाही करते हैं। यहां के लोगों को शहरी होकर भी गांव से बदतर सुविधाएं मिली हैं, जो सड़कें बनी हैं, वह मिट्टी खडंजा हैं। नाली का निर्माण नहीं कराया गया है। घरों का गंदा पानी रास्तों पर बहता है।
विज्ञापन

---------
टूटते हैं बिजली के तार, फैल जाता है अंधेरा
मोहल्ले में बिजली पोल की कमी है। ज्यादातर लोग बांस-बल्ली के सहारे बिजली जलाते हैं। बरसात के समय जलभराव के कारण यह बांस-बल्ली सड़ककर टूट जाती है। इस पर लगे केबल टूटने से लोगों के घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। शॉट-सर्किट की समस्या पूरे बरसात भर बरकरार रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
जल निकासी के लिए बड़े बजट की दरकार
शहर के मंगलमपुरम मोहल्ले में जल निकासी के लिए बड़े बजट की दरकार है। कारण कि यहां आसपास कोई बड़ा नाला नहीं बना है। छोटी नालियां अगर बनती भी हैं तो उसकी निकासी के लिए इंतजाम नहीं है।
----------
बोले मोहल्लेवासी
पांच साल से यहां रह रहे हैं। हर सात तीन महीने बड़ी दुश्वारी झेलनी पड़ती है। नगर पालिका का ध्यान इस मोहल्ले की ओर नहीं है। विकास के नाम पर अभी तक मिट्टी खड़ंजा मिला है।
- रामसागर, मंगलमपुरम
------------
दो साल पहले जमीन खरीदा हूं। मकान का निर्माण चल रहा है। लोग बरसात की परेशानी बता रहे हैं तो मन सहम जा रहा है। नगर पालिका को चाहिए जलभराव वाले मोहल्लों के लिए विशेष योजना बनाएं। - पवन शर्मा, मंगलमपुरम
-------------
पांच साल से मैं यहां रह रहा हूं। बरसात के समय पानी में आवाजाही से पैर सड़ जाता है। घरों में सांप-बिच्छू आ जाते हैं। कीड़ों की भरमार हो जाती है। यहां जलनिकासी का इंतजाम अति आवश्यक है। - देवेशदत्त पांडेय, मंगलमपुरम

------------
नगर पालिका को इस मोहल्ले वासियों की परेशानी पर ध्यान देना चाहिए। बरसात के समय हम बिजली, पानी, सड़क आदि सभी सुविधाओं से वंचित हो जाते हैं। यहां पक्की सड़क और नाली का इंतजाम जरूरी है। - गिरजा देवी, मंगलमपुरम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed