फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   If the block headquarters is shifted from Salempur, there will be agitation: Sudhakar

ब्लॉक मुख्यालय सलेमपुर से हटा तो होगा आंदोलन : सुधाकर

Tue, 02 Sep 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 02 Sep 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
If the block headquarters is shifted from Salempur, there will be agitation: Sudhakar
सलेमपुर। सलेमपुर से ब्लॉक मुख्यालय को हटाने के विरोध में सोमवार कोे व्यापारियों व आमजनता ने नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन सुधाकर गुप्त के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक नायब तहसीलदार को सौंपा। पूर्व चेयरमैन ने कहा कि ब्लॉक कार्यालय सलेमपुर में रहना चाहिए, क्योंकि इससे आम जनता को सुविधा होगी। यहां पर आने जाने का साधन चाहे ट्रेन का हो बस का हो या टैक्सी का हो सब उपलब्ध है। पास में ही तहसील और हॉस्पिटल भी है। इसका सीधा लाभ जनता को मिलता है। सलेमपुर का व्यापारी समाज भी नहीं चाहता है कि ब्लॉक मुख्यालय हटाया जाए। अगर यह मुख्यालय यहां से हटाया जाता है तो तीन दर्जन गांवों के लोगों को असुविधा होगी। सरकार का काम जनहित का होता है। जनता को परेशानी में डालने वाला नहीं। आज जहां पर ब्लॉक मुख्यालय है वहीं पर उसको नए तरीके से दो या तीन मंजिला मकान बनाकर काम सही तरीके से हो सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed