{"_id":"69669920a373056afd015bfa","slug":"i-have-paid-rs-15-lakh-in-exchange-of-rs-15-lakh-yet-the-moneylender-is-not-leaving-me-alone-deoria-news-c-208-1-deo1019-172480-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: डेढ़ लाख के बदले दे चुकी 15 लाख, फिर भी पीछा नहीं छोड़ रहा सूदखोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: डेढ़ लाख के बदले दे चुकी 15 लाख, फिर भी पीछा नहीं छोड़ रहा सूदखोर
Wed, 14 Jan 2026 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 14 Jan 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के परसिया खाप गांव निवासी एक महिला ने एक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए है। आरोप है कि एक साल पहले उसने गांव के एक व्यक्ति से डेढ़ लाख रुपये ब्याज पर लिया था। उसके बदले में अब तक सूदखोर को 13 लाख रुपये नकद और दो लाख के जेवरात दे चुकी है। फिर भी पीछा नहीं छोड़ रहा है। पीड़िता ने मंगलवार को पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
खुखुंदू क्षेत्र के परसिया खाप गांव निवासी इंद्रावती देवी पत्नी मनोज कुशवाहा का कहना है कि पिछले वर्ष जनवरी माह मे मैंने गांव के एक शख्स से ब्याज पर डेढ़ लाख रुपये लिया था। जिसके बदले वह बारी-बारी से ब्याज के रूप में 13 लाख नकदी और दो लाख रुपये का जेवरात ले चुका है। इसके बाद भी वह फिर से ब्याज बकाया बताकर और रुपये की मांग कर रहा है और नहीं देने पर अब भूमि बैनामा कराने की बात कह रहा है। पीड़िता ने बताया कि सूदखोर के दिन-रात प्रताड़ना से मेरे घरवाले भी मुझे कोस रहे हैं। उधर सूदखोर जान-माल की धमकी दे रहा है। एसओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि दोनों पक्षों को बुधवार को थाने बुलाया गया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।