{"_id":"657df6ed8375d712e00e11f2","slug":"i-have-complained-ten-times-in-a-year-no-solution-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-15227-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: एक साल में दस बार कर चुकी हूं शिकायत, नहीं हुआ समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: एक साल में दस बार कर चुकी हूं शिकायत, नहीं हुआ समाधान
Sun, 17 Dec 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 17 Dec 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
भाटपाररानी। तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अफसरों के सामने कई ऐसे फरियादी पहुंचे, जो तीन से चार बार अपनी समस्या को लेकर शिकायत कर चुके हैं। डीएम ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए मातहतों से कहा कि गलत रिपोर्ट लगाकर शिकायतों का निस्तारण न करें।
समाधान दिवस में पहुंची जगदीशपुर खुशिया गांव निवासी प्रेम देवी डीएम के सामने पहुंचते ही रो पड़ी। यह देख वहां मौजूद अफसर भी अवाक हो गए। डीएम से कहा कि जमीन का विवाद काफी दिनों से चल रहा है। एक वर्ष से संपूर्ण समाधान दिवस में 10 बार इसकी शिकायत कर चुकी हूं, लेकिन समाधान नहीं हो सका। डीएम ने एसडीएम को कार्रवाई के लिए निर्देश दिया।
उदय शंकर सिंह सुकवा का कहना था कि फर्जीवाड़ा करके ग्राम अभिलेख में नाम दर्ज कराया गया है। उसका अभिलेख से मिलान कराया जाए। चार बार से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
भटनी थाना क्षेत्र के कुरमौटा धूरी निवासी अरुण पांडेय ने बताया कि पत्नी के नाम से जमीन बैनामा लिए हैं ,नामांतरण आदेश भी पारित हो गया है। लेकिन गांव के कुछ दबंग जमीन पर जबरदस्ती कब्जा कर रखे हैं। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
जिरासों गांव के रहने वाले बालकरण यादव ने बताया कि जिस नंबर की जमीन का पट्टा हुआ है ।वहां से बालू खनन पर रोक है। जबरदस्ती दबंगई के बल पर कुछ लोग अवैध खनन करा रहे हैं। तीसरी पर संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत कर रहा हूं। कोई कार्रवाई नहीं होती है।
घाटी बाजार निवासी दीनानाथ राय ने बताया कि सरकारी जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। शिकायत के बावजूद अवैध कब्जा तहसील प्रशासन खाली नहीं करा रहा है और कब्जा करने वाला धमकी भी दे रहा है।