फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   I am not a hero, I am a villain

Deoria News: नायक नहीं, खलनायक हूं मैं, गाने पर तमंचे के साथ बनाई रील, पहुंचा हवालात

Tue, 18 Jul 2023 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
I am not a hero, I am a villain
-मारपीट होने पर दोस्त ने ही तमंचे के साथ रील बनाया वीडियो कर दिया वायरल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। रंजिश में एक युवक की पिटाई करने कुछ युवक गोलबंद होकर पहुंच गए। इस बात से खार खाए युवक ने मारपीट करने गए एक युवक की तमंचे के साथ नायक नही खलनायक हूं मैं गाने पर बनाया गया रील वायरल कर दिया। इससे हड़कंप मच गया। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। पूछताछ के बाद शांतिभंग में कार्रवाई की।
लार थाना क्षेत्र के सुतावर गांव में सोमवार शाम छह युवक एक युवक की पिटाई करने पहुंच गए। मौके पर पहुंचते ही युवक भिड़ गए। मौजूद लोगों के हस्तक्षेप से किसी तरह मामला शांत हुआ। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सात युवकों को हिरासत में ले लिया। इसी बीच जिस युवक की पिटाई करने गए थे, उसने एक युवक की देसी तमंचा के साथ बनाए गए रील को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। तमंचे के साथ वायरल हुए वीडियो को देख पुलिस सकते में आ गई। पुलिस युवक से तमंचा कहां से आया और कहां हैं, इसका पता लगाने में जुट गई। कड़ाई से पूछताछ में युवक ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल रील दो वर्ष पहले का है, जो उसने रील बनाकर लाइक कमेंट्स पाने के लिए ऐसा किया था। बहरहाल पुलिस को तमंचा हाथ नहीं लगा है। उधर पुलिस ने आनन-फानन सभी युवकों का शांतिभंग में दोपहर बाद चालान कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि युवकों को मारपीट की सूचना पर लाया गया था। शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।वायरल वीडियो तीन से चार साल पुराना है।
विज्ञापन

...
युवक के पास से नहीं बरामद हुआ तमंचा
तमंचा के साथ रील बनाने वाले युवक से पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की। लेकिन तमंचा उसके पास से बरामद नहीं हो सका।उसने बताया कि पुराना वीडियो है। इसके अलावा पुलिस ने अपने अनुसार कई बिंदुओं पर जांच की। लेकिन तमंचा हाथ नहीं लग सका
विज्ञापन
विज्ञापन

...
पहले भी तमंचे को नकली बता चुकी है लार पुलिस
दो साल पहले एक गांव में मांगलिक कार्यक्रम के दौरान मनबढ़ युवकों ने गाने पर असल्हा लहराते हुए नर्तकियों के साथ जमकर अश्लील डांस किया था। इसकी वीडियो वायरल हो गई थी। पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में ले लिया था। दो दिनों की जांच के बाद पुलिस ने असलहा को नकली बता दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed