फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   hut fell down son died mother injured

झोपड़ी गिरने से बेटे की मौत, मां घायल

Sun, 18 Sep 2022 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
hut fell down son died mother injured
झोपड़ी गिरने से बेटे की मौत, मां घायल
विज्ञापन

मिट्टी की दीवार तोड़कर ग्रामीणों ने मां-बेटे को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया
तीन बकरियों की झोपड़ी में दबने से मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। मूसलाधार बारिश के चलते मिट्टी की दीवार पर बनी झोपड़ी शनिवार को गिर गई। झोपड़ी के नीचे मां-बेटे दब गए। कस्बा वासियों ने दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। जहां बेटे की मौत हो गई जबकि मां का इलाज चल रहा है। झोपड़ी के नीचे दबकर तीन बकरियों की मौत हो गई।
नगर पंचायत रामपुर कारखाना के आंबेडकर वार्ड निवासी धर्मेंद्र ने आबादी की जमीन में झोपड़ी बना रखी है। झोपड़ी की दीवार मिट्टी से बनी है। चार दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते झोपड़ी के चारों तरफ पानी लगा हुआ है। शनिवार को धर्मेंद्र की पत्नी सुनीता झोपड़ी के अंदर अपने दो वर्षीय बच्चे आर्यन को चारपाई पर दूध पिला रही थी। झोपड़ी में उसकी तीन बकरियां भी बंधी हुई थीं।
विज्ञापन

दोपहर में अचानक मिट्टी की दीवार चारपाई पर लेटे मां-बेटे के ऊपर गिर पड़ी। इसके चलते मां-बेटे और तीनों बकरियां झोपड़ी के नीचे दब गईं। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर दर्जनों लोग जुट गए। झोपड़ी हटाने के बाद उन्हें मिट्टी की दीवार काटकर मां-बेटे को बाहर निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। 15 से 20 मिनट तक फावड़े से मिट्टी हटाने के बाद ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला। कस्बा वासियों ने दोनों को ठेकेदार रंजीत कुमार के वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी पहुंचाया। चिकित्सकों ने सदर अस्पताल भेज दिया। परिजन दोनों को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान आर्यन की मौत हो गई जबकि मां सुनीता का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed