फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   husband viral wife photo

Deoria News: नवविवाहिता का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा पति

Thu, 02 May 2024 04:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 02 May 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
husband viral wife photo
अश्लील मैसेज के साथ नवविवाहिता का फोटो पति सोशल मीडिया पर कर रहा है वायरल
विज्ञापन

- खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की चार साल पहले भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई है शादी

पति और उसका पूरा परिवार रहता है छत्तीसगढ़, अब नहीं रहना चाह रही है पति के साथ

संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव की शादीशुदा युवती का फोटो अश्लील मैसेज के साथ सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। यह काम कोई और नहीं नवविवाहिता का पति ही कर रहा है। नवविवाहिता की मां ने थाने पहुंचकर दामाद समेत उसके अन्य घरवालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी 9 दिसंबर सन 2020 में भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। शादी के बाद से पति समेत अन्य ससुराल वाले नवविवाहिता को लेकर छत्तीसगढ़ चले गए। आरोप है कि एक पखवाड़े बाद पति शराब पीकर घर आने लगा और नवविवाहिता को मारने-पीटने लगा। ससुराल वाले भी लड़के के पक्ष में रहते थे। नवविवाहिता किसी तरह पांच माह रही। फिर मायके चली आई। बीच में 28 नवंबर 2021 को फिर पति मान-मनौव्वल कर ले गया। लेकिन इस बार भी वही हाल किया। तीन माह बाद लाकर पत्नी को स्वयं उसके घर छोड़ गया। मां का आरोप है कि दूसरी बार ले जाने के बाद बेटी के सारे जेवरात बेचकर शराब पी गया। तबसे नवविवाहिता अपने मायके ही रह रही है।
विज्ञापन

उधर, नवविवाहिता ने पति से संबंध नहीं रखने का निर्णय लेते हुए परिवार न्यायालय में वाद दाखिल किया है। पति लगातार पत्नी का फोटो लगा अश्लील मैसेज के साथ सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है। उसका कहना है कि अगर मेरे साथ नहीं रहोगी तो तुम्हें और तुम्हारी दोनों बहनों की शादी नहीं होने दूंगा। सबको बर्बाद करने की धमकी भी दे रहा है। नवविवाहिता की मां का कहना है कि इसके पहले भी तहरीर दी थी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई होगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि नवविवाहिता तहरीर दे। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed