{"_id":"653abaa9acd6975f0704bb24","slug":"ht-line-pole-broken-due-to-collision-with-trailer-accident-averted-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-11445-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ट्रेलर की टक्कर से टूटा एचटी लाइन का पोल, हादसा बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ट्रेलर की टक्कर से टूटा एचटी लाइन का पोल, हादसा बचा
Fri, 27 Oct 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
बरहज। क्षेत्र के कपरवार तिराहे पर बुधवार की रात ट्रेलर के टक्कर से 11 हजार वोल्टेज तार का विद्युत पोल टूट कर गिर गया। संयोग रहा कि रात में चौराहे पर चहलकदमी नहीं थी। वहीं मूर्ति विसर्जन के कारण आपूर्ति बाधित थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। रामजानकी मार्ग पर पोल गिरने से कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित रहा।
कपरवार चौराहे पर बिजली आपूर्ति के लिए निगम कार्यालय की ओर से तिराहे पर बिजली पोल लगाया गया है। जिस पर लगे 10 केवीए के ट्रांसफार्मर से आपूर्ति दी जाती है। बड़हलगंज की ओर से आ रहे ट्रेलर ने विद्युत पोल में टक्कर मार दी, जिससे तार सहित पोल टूट कर जमीन पर गिर पड़ा। जेई मनीष गुप्त ने बताया कि पोल टूट कर गिरने से किसी भी प्रकार की क्षति नहीं हुई है। जिसे ठीक कराकर आपूर्ति चालू करा दिया गया है।