{"_id":"5ff89dbf8ebc3e333b6f1745","slug":"houses-built-on-public-land-will-be-demolished-soon-deoria-news-gkp380106713","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द जमींदोज होंगे अतिक्रमण कर बने मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द जमींदोज होंगे अतिक्रमण कर बने मकान
विज्ञापन
जल्द जमींदोज होंगे अतिक्रमण कर बने मकान
लार। एडीएम प्रशासन के निर्देश पर शुक्रवार को संकरी हुई बाजार की मुख्य सड़क का सीमांकन पूरा हो गया। सीमांकन की जानकारी होते ही भीड़ जुट गई। इस दौरान कानूनगो लेखपाल से अतिक्रमणकारियों की तीखी नोकझोंक भी हुई। हालांकि एहतियात के तौर पर तैनात रही पीएसी को देख अतिक्रमणकारियों के रुख नरम पड़ गए। जल्द ही अल्प समय के लिए नगर पंचायत प्रशासन के तरफ से एक बार और नोटिस भेजा जाएगा। ताकि लोग अतिक्रमण स्वयं हटा लें। ऐसा नहीं किए जाने पर अतिक्रमण की हुई भूमि में बने मकान व दुकानों को जमींदोज करने की तैयारी शुरू की जाएगी।
लार नगर की मुख्य सड़क नगर पंचायत के नक्शे में 70 कड़ी है। मौके पर सड़क महज 20 कड़ी में सिमट गई है। सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमणकारियों ने मकान दुकान बनवा कब्जा कर लिया है। जिससे आए दिन नगर में जाम की समस्या उत्पन्न होती रहती है। इसको लेकर नगर पंचायत के तरफ से वर्ष 2019 में छह बार नोटिस भेज अतिक्रमण हटाने का निर्देश जारी हुआ। पर किसी ने सड़क से अतिक्रमण नहीं हटाया। लगातार नोटिस मिलने से नाराज मकबूल आलम व 16 अन्य व्यवसायियों ने हाईकोर्ट में नगर पंचायत के खिलाफ याचिका दायर की। हाईकोर्ट ने मामले को डीएम कोर्ट भेज दिया। एक वर्ष तक चली सुनवाई के बाद ईओ के बयान को बरकरार रखते हुए डीएम कोर्ट ने गत 24 दिसंबर को सड़क से अतिक्रमण हटवाने के पक्ष में फैसला दिया। नाराज व्यवसायियों ने धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। शुक्रवार को एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज के निर्देश पर राजस्व की टीम लार बाजार पहुंची। कानूनगो व लेखपाल ने बाजार की मुख्य सड़क का सीमांकन पुल से गांधी मार्केट तक दोनों तरफ बीच सड़क से 35 - 35 कड़ी कर लाल निशान लगाए। इस बात की जानकारी होते ही लोगों की भीड़ जुट गई। चार घंटे तक चली सीमांकन प्रक्रिया के दौरान नगर का माहौल गर्म रहा। ईओ राजननाथ तिवारी ने बताया कि सीमांकन का कार्य पूर्ण करा लिया गया है। एक नोटिश और भेजी जाएगी। इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो नगर पंचायत प्रशासन अतिक्रमण की भूमि में बनी मकान व दुकानों को बुलडोजर लगा जमींदोज करेगा।
फोर्स देख व्यवसायियों के रुख पड़े नरम
सड़क की भूमि का सीमांकन होने की जानकारी पर व्यवसायियों की भीड़ एकत्रित हो गई। कुछ व्यवसायियों ने राजस्वकर्मियों पर मनमाने तरीके से नापी करने का आरोप लगा तीखी नोक झोंक की। हालांकि एहतियात के तौर पर तैनात रही डेढ़ सेक्सन पीएसी और थाने की फोर्स को देख व्यवसायियों के रुख नरम पड़ गए।
विज्ञापन
50 से अधिक दुकान मकान आएंगे जद में
सड़क की भूमि पर अतिक्रमण कर बने 50 से अधिक मकान व दुकान इसकी जद में आएंगे। अगर यह सभी टूटता है तो करोड़ो का नुकसान व्यवसायियों को उठाना पड़ेगा। साथ ही किराए की मकान में दुकान चला रहे दुकानदारों के सामने बड़ी समस्या खड़ी होगी।
ठंड को देख व्यवस्था करनी चाहिए नगर पंचायत को
भाजपा नेता चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि इस भीषण ठंड में व्यवसायी वर्ग को परेशान करना गलत है। अगर मकान दुकान गिरेगी तो लोग बेघर हो जाएंगे। ऐसे में नगर पंचायत को उनके रहने खाने के लिए व्यवस्था करना चाहिए। साथ ही संभव हो तो गर्मी के मौसम में अतिक्रमण हटवाना चाहिए।