फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Hot weather is giving shock to farmersHot weather is giving shock to farmers

Deoria News: मौसम का गर्म मिजाज किसानों को दे रहा झटका

Tue, 26 Dec 2023 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 26 Dec 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Hot weather is giving shock to farmersHot weather is giving shock to farmers
देवरिया। जिले में मौसम का रुख मंगलवार को भी बदला रहा। दिन में गर्मी ने लोगों को परेशान किया। हालांकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री गिरावट आने से शाम को ठंड महसूस की गई।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 तो न्यूनतम 13 दर्ज किया गया। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 26 एवं न्यूनतम 14 डिग्री था। सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक लगा ही नहीं कि यह जाड़े का सीजन है। उधर, बढ़ते तापमान को लेकर किसान चिंतित हैं। उन्हें डर सता रहा कि यदि ठंड नहीं बढ़ी तो फसलों के चौपट होने का खतरा है।
विज्ञापन

क्षेत्र में बड़े पैमाने पर गेहूं की खेती होती है। मौसम के प्रतिकूल होने से खेती किसानी से जुड़े लोगों में काफी निराशा छाने लगी है। चनुकी क्षेत्र के किसान गिरिजा शंकर यादव का कहना है कि यदि यही हाल कुछ दिनों तक रहा तो गेहूं के पैदावार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। किसान मुन्नीलाल ने कहा कि ठंड के मौसम में इतनी गर्मी से खेती के साथ कुछ असहज होने के संकेत मिल रहे हैं। खेतों में पटवन की संख्या बढ़ानी पड़ेगी। उपज प्रभावित होना भी तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलू के किसान अशोक पांडेय कहते हैं कि जनवरी-फरवरी में तैयार होने वाले आलू की साइज अब छोटी हो जाएगी और वजन कम हो जाएगा। कई बुजुर्ग किसानों ने बताया कि अगहन -पूस की ठंड और शीत से ही फसलें पुष्ट होती हैं। जिस तरह से ठंड और शीत अभी कम है इससे फसलों की उपज प्रभावित होगी। उधर बीआरडी पीजी कॉलेज के भूगोल विभाग के डॉ.उदयभान ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के बिल्कुल शांत होने और पुरवइया हवा के चलने के कारण ऐसी स्थिति बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed